रीता राय सागर
पार्टी में उतने ही लोगों को बुलाएं, जितनों के बैठने और आने-जाने की घर में पर्याप्त जगह हो। सभी के साथ समय बिताना आसान रहेगा।
घर के मुख्य दरवाजे के पास छोटी रंगोली, गेंदे के फूल, पीतल की थाली और जलते दीये का खूबसूरत सेटअप। लगाएं।
फर्श पर बिछा सुंदर गलीचा, अलग-अलग रंगों के कुशन, छोटे स्टूल और पास में स्नैक्स रखने के लिए लो टेबल, परफेक्ट दीवाली वाइब।
ऑरेंज और गोल्डन थीम वाला छोटा लिविंग रूम, गेंदे की लड़ियां, दीये, फेयरी लाइट्स और मैचिंग कुशन से आपका घर दीवाली पार्टी के लिए तैयार हो जाएगा।
मेहमानों के लिए बहुत सारी डिश नहीं, एक चटपटा स्नैक, एक हेल्दी ऑप्शन, एक भरपेट डिश और दो आसान फिंगर फूड चुनें।
पानी, नींबू-पुदीना ड्रिंक, जलजीरा या कोई होममेड मॉकटेल एक जगह रखें। साथ में गिलास, स्ट्रॉ और बर्फ का इंतजाम करें, ताकि मेहमान अपनी पसंद का ड्रिंक खुद ले सकें।
छोटी फेस्टिव टेबल पर अलग-अलग कटोरियों में काजू कतली, लड्डू, मठरी और नमकीन सजे हों। पास में छोटी फूलों की सजावट करें।
घर के किसी एक कोने में फेयरी लाइट्स, फूल और एक सुंदर बैकड्रॉप से फोटो कॉर्नर बनाएं। बैकग्राउंड में हल्का म्यूजिक चलाएं, ताकि पार्टी का माहौल खुशनुमा बना रहे।
अगर पार्टी में बच्चे आ रहे हैं, तो उनके लिए कलर शीट, छोटी क्राफ्ट एक्टिविटी या दिवाली थीम वाला गेम रखें। इससे बच्चे बिजी रहेंगे और बड़े भी आराम से बातचीत कर पाएंगे।
छोटे क्राफ्ट पेपर बॉक्स में पैक किया हुआ दीया, मिठाई का मिनी डिब्बा और छोटा गिफ्ट टैग। फूल और दीये भी रखे जा सकते हैं।