सुनीता पांडे
अगर महिलाएं अपनी सेहत को बरकरार रखना चाहती हैं तो उन्हें अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
पौष्टिक चीजों का सेवन करने से आपकी उम्र कई साल तक बढ़ सकती है और कई बीमारियां भी दूर रहेंगी।
हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, जिंक, ल्यूटिन, फोलेट, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन और विटामिन के जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इन चीजों के सेवन से न सिर्फ शरीर में खून बढ़ता है बल्कि स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
अगर आप अलसी के बीजों का सेवन करते हैं तो यह आपको हृदय संबंधी और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों से बचाता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर अलसी के बीज कई बीमारियों से लड़ने की ताकत रखते हैं।
एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन करने से कमजोर हड्डियां मजबूत होती हैं।
लहसुन में मौजूद एलीसिन नामक तत्व ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायता करता है।
विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जो हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
अगर आप रोजाना एक या दो अंडे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोइड्स हृदय संबंधी बीमारियों, डायबिटीज और हाई बीपी से बचाते हैं।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।