रीता राय सागर
साड़ी या लहंगे के साथ वेलवेट शॉल कैरी करें। यह आपको ठंड से बचाने के साथ रॉयल और एलिगेंट लुक भी देगी।
लहंगे या अनारकली के साथ लॉन्ग एथनिक जैकेट पहनें। एम्ब्रॉयडरी और ब्रोकेड वाली जैकेट आपके सिंपल आउटफिट को भी खास बना देगी।
स्लीवलेस ब्लाउज की जगह फुल स्लीव ब्लाउज चुनें। वेलवेट, सिल्क या एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज साड़ी और लहंगे दोनों के साथ अच्छा लगेगा।
साड़ी के साथ हल्का पश्मीना स्टोल कैरी करें। इसे कंधों पर स्टाइलिश तरीके से ड्रेप करने से आपका लुक भी निखरेगा और साथ ही ठंड से भी राहत मिलेगी।
अगर आप कुछ मॉडर्न पहनना चाहती हैं तो केप स्टाइल श्रग ट्राई करें। इसे लहंगे के साथ पहनने पर आपका लुक स्टाइलिश और थोड़ा ड्रामेटिक लगेगा।
लहंगे या साड़ी के साथ फिटेड वेलवेट जैकेट पहन सकती हैं। यह आपके आउटफिट को इंडो-वेस्टर्न टच देने के साथ गर्माहट भी देगी।
साड़ी या लहंगे के साथ एम्ब्रॉयडर्ड केप पहनें। यह खासकर शाम की शादियों और रिसेप्शन के लिए खूबसूरत विकल्प है।
अपने एथनिक आउटफिट के साथ लॉन्ग स्ट्रक्चर्ड कोट पहनकर नया लुक बनाएं। बेल्ट वाला कोट साड़ी और लहंगे दोनों के साथ अच्छा लगता है।
अगर आपको थोड़ा ग्लैमरस लुक पसंद है तो फॉक्स फर श्रग चुनें। इसे स्लीक लहंगे या गाउन के साथ पहनें। यह रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी के लिए अच्छा रहेगा।
बहुत ज्यादा ठंड हो तो साड़ी या लहंगे के नीचे स्किन टोन थर्मल इनर पहनें। यह बाहर से नजर नहीं आएगा और आपको स्टाइलिश और वॉर्म रखेगा।