रीता राय सागर
कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो केप स्लीव्स वाला ब्लाउज चुनें। इसकी लेयरिंग साड़ी को ग्रेसफुल और रॉयल लुक देती है।
सर्दियों की शादियों के लिए वेलवेट ब्लाउज अच्छा और प्रैक्टिकल विकल्प है। मैरून, एमराल्ड ग्रीन या रॉयल ब्लू रंग इसे और खूबसूरत बनाते हैं।
फिटेड कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज साड़ी को मॉडर्न और स्ट्रक्चर्ड लुक देता है। खासकर प्लेन साड़ी के साथ यह काफी स्टाइलिश लगता है।
छोटे-छोटे शीशों वाला ब्लाउज साड़ी में फेस्टिव चमक जोड़ता है। इसे प्लेन शिफॉन, जॉर्जेट या कॉटन सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
नेट की फुल स्लीव्स पर फ्लोरल या बूटेदार कढ़ाई वाला ब्लाउज पहनें। यह डिजाइन रिसेप्शन और शादी के लिए अच्छा है।
दिल के आकार की नेकलाइन वाला ब्लाउज साड़ी को फेमिनिन और एलिगेंट लुक देता है। इस पर हल्का एम्ब्रॉयडरी वर्क अच्छा लगेगा।
हाई नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज को प्लेन साड़ी के साथ पहनें। नेकलाइन पर बारीक कढ़ाई इसे खास बनाती है।
पीछे डीप यू शेप और डोरी वाला ब्लाउज सिंपल साड़ी में भी ग्लैमरस लुक देता है। डोरी में छोटे टैसल्स लगवा सकती हैं।
पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज साड़ी को विंटेज और रॉयल टच देता है। खासतौर पर सिल्क साड़ी के साथ यह खूबसूरत लगता है।
सिंपल सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ गोल्डन जरी वर्क वाला ब्लाउज पहनें। यह लुक को रिच और क्लासी बनाता है।