Gud Ki Recipe: सर्दियों में गुड़ से बनाएं ये 5 आसान मिठाइयां, स्वाद भी मिलेगा और सेहत का भी रख पाएंगे ख्याल

रीता राय सागर

मूंगफली और गुड़ के लड्डू

भुनी हुई मूंगफली को दरदरा कूट लें। कड़ाही में गुड़ और थोड़ा पानी गर्म करके चाशनी बनाएं। इसमें मूंगफली मिलाएं और हल्का ठंडा होने पर लड्डू बांध लें।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

तिल-गुड़ के लड्डू

सफेद तिल को धीमी आंच पर भून लें। गुड़ की चाशनी तैयार करके इसमें तिल और थोड़े कटे मेवे मिलाएं। मिश्रण गर्म रहते ही छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

नारियल और गुड़ के लड्डू

कद्दूकस किए नारियल को कड़ाही में हल्का भूनें। इसमें गुड़ और थोड़ी इलायची डालकर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने पर ठंडा करें और छोटे लड्डू बना लें।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

गुड़ और चावल की खीर

दूध में धुले हुए चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। चावल गलने और खीर गाढ़ी होने पर इलायची डालें। गैस बंद करके खीर थोड़ी ठंडी करें और फिर गुड़ मिलाएं।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

गुड़ वाले मीठे चावल

चावल को आधा पकाकर छान लें। कड़ाही में घी, गुड़ और थोड़ा पानी गर्म करें। इसमें चावल, इलायची और मेवे मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

गुड़ के शक्करपारे

आटे में थोड़ा घी मिलाकर सख्त आटा गूंथें। छोटी-छोटी पट्टियां काटकर तल लें। गुड़ की चाशनी बनाकर इसमें तले हुए शक्करपारे मिलाएं और ठंडा होने दें।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

मसाला गुड़

गुड़ में सोंठ, काली मिर्च, भुना जीरा, अजवाइन और थोड़ा घी मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे टुकड़े या गोलियां बना लें। खाने के बाद मीठा खाने का मन हो तो इसे थोड़ा सा खा सकते हैं।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

गुड़ का ठेकुआ

गेहूं के आटे में घी, सौंफ और नारियल का बुरादा मिलाएं। गुड़ को थोड़े पानी में घोलकर आटे में सख्त आटा गूंथ लें। ठेकुआ का आकार देकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

गुड़ कैरेमल मखाना

मखाने को घी में कुरकुरा होने तक भून लें। गुड़ और थोड़ा पानी गर्म करके गाढ़ा सिरप बनाएं। इसमें एक चुटकी इलायची और भुने मखाने डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ठंडा होने पर मखाने कुरकुरे हो जाएंगे।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

गुड़ की सुखड़ी

कड़ाही में घी गर्म करके गेहूं का आटा पर भूनें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ और इलायची पाउडर मिलाएं और हल्का ठंडा होने पर चौकोर टुकड़ों में काट लें।

गुड़ की रेसिपी | Source: Pinterest

Alta Design: छठ पूजा के श्रृंगार में लगाएं चार चांद, ट्राई करें गोल घेरे से मंडला पैटर्न तक के ये आलता डिजाइन

Swipe Up