अंकिता पटेल
अगर आप छठ पूजा पर पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो पैरों के तलवों पर गोल घेरे वाला आलता डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें तलवे के बीच में एक बड़ा गोल घेरा बनाया जाता है और छोटे-छोटे बिंदु लगाए जाते हैं।
पैरों की उंगलियों को खास अंदाज में सजाने के लिए यह डिजाइन बेहतरीन है। इसमें हर उंगली के किनारे या नाखूनों के नीचे आलते से लाल रंग की हल्की पट्टी बनाई जाती है।
कमल की पंखुड़ियों से प्रेरित आलता डिजाइन पैरों को बेहद खूबसूरत लुक देता है। इसमें पैर के ऊपरी हिस्से या तलवे के पास कमल की आकृति बनाई जाती है।
अगर आपको हल्का और नाजुक डिजाइन पसंद है, तो बेल और पत्तियों वाला आलता ट्राई करें। इसमें पैर के किनारे से शुरू होकर टखने की ओर जाती हुई घुमावदार बेल बनाई जाती है।
आधे चांद के आकार वाला आलता डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हें कम समय में सुंदर सजावट चाहिए। इसमें पैर के तलवे या एड़ी के पास अर्धचंद्राकार लाल आकृति बनाई जाती है।
पैरों के किनारों पर लाल बॉर्डर बनाकर भी खूबसूरत पारंपरिक लुक पाया जा सकता है। इसमें पैर के बाहरी किनारे और तलवे के आसपास आलते की पतली या मोटी लाइन बनाई जाती है।
मंडला पैटर्न से प्रेरित आलता डिजाइन पैरों को कलात्मक अंदाज देता है। इसमें पैर के बीच में गोल आकृति बनाकर उसके चारों ओर पंखुड़ियों जैसी परतें तैयार की जाती हैं।
अगर आप पैरों को एक अलग अंदाज में सजाना चाहती हैं, तो पायल पैटर्न वाला आलता बनवा सकती हैं। इसमें टखने के आसपास आलते से एक पतली पट्टी बनाई जाती है और उसके नीचे घुंघरू जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं।
भरा हुआ डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए फुल फुट आलता एक अच्छा विकल्प है। इसमें उंगलियों के पास से लेकर पैर के मध्य और एड़ी तक अलग-अलग आकृतियां बनाई जाती हैं।
अगर आपको सादगी पसंद है, तो डॉट और लाइन वाला आलता डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें पैर के बीच या किनारे पर सीधी और घुमावदार रेखाओं के साथ छोटे-छोटे बिंदु बनाए जाते हैं।