प्रीति शर्मा
सुबह के समय रोजाना टहलना एक अच्छी आदत मानी जाती है जो कई बीमारियों को दूर रखती है।
पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
रोजाना टहलने वालों में दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना तक कम हो जाता है।
भोजन के बाद वॉक इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है और ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देती।
टहलते समय शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं जो तनाव को तुरंत कम करते हैं।
अगर आप जिम जाने से कतराते हैं तो वॉक आपका सबसे बड़ा हथियार है।
पैदल चलना मस्तिष्क में नए सेल्स बनाने में मदद करता है। भूलने की बीमारी का खतरा कम करता है।
टहलना सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि लंबी उम्र का राज है। सेहत के लिए दिन के 30 मिनट जरूर निकालें।