प्रीति शर्मा
क्या आप जानते हैं कि भारत के एक शहर को ऑरेंज सिटी कहा जाता है।
जिस तरह जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है, उदयपुर को ब्लू सिटी उसी तरह ऑरेंज सिटी भी है।
ऑरेंज सिटी के नाम से भारत के शहर नागपुर को जाना जाता है जो अलग पहचान रखता है।
यहां की मिट्टी और जलवायु संतरों की खेती के लिए दुनिया में सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
नागपुर के संतरे अपनी पतली छाल, रसीलेपन और खास खट्टे-मीठे स्वाद के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
नागपुर में संतरों की खेती का इतिहास काफी पुराना है। जो 19वीं शताब्दी से माना जाता है।
नागपुर में संतरों की एशिया की सबसे बड़ी मंडियों में से एक स्थित है।
नागपुर के संतरों के बागों का दीदार करना चाहते हैं तो अक्टूबर से मार्च के बीच यहां जरूर आएं।