सुनीता पांडे
World Environment Day
भारत में 19 नवंबर, 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू किया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहला कदम साल 1972 बढ़ाया गया।
पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर दुनिया को जागरूक करना ही इसका उद्देश्य था।
दरअसल बढ़ते प्रदुषण का वातावरण पर होने वाले असर से लोगों को जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य था ताकि आनेवाली पीढ़ी इस समस्या को ठीक से समझ सके।
इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल एक खास थीम होती है, जिसके अनुसार ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
इस साल का थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है।
इस विषय को इसलिए चुना गया ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके वैकल्पिक तरीकों के बारे में जागरूक किया सके।