डायरेक्टर ने क्यों मारा था थप्पड़? जानें पूरा मामला

निक्की राय

तनुजा मुखर्जी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और काजोल की मां तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

आर्थिक तंगी

आर्थिक तंगी के कारण उन्हें कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना पड़ा। फिल्म 'हमारी याद आएगी' से उन्हें पहचान मिली।

क्यों पड़ा थप्पड़

इस चुलबुली एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से करियर की शुरुआत की। आज हम आपको बताएंगे आखिर तनुजा को डायरेक्टर ने थप्पड़ क्यों मारा था?

दो थप्पड़ खाने पड़े

हमेशा हंसती रहने वाली तनुजा को पहली फिल्म 'छबीली' की शूटिंग के दौरान ही दो थप्पड़ खाने पड़ गए थे। एक सीन में तनुजा को रोना था।

हंसने लगीं एक्ट्रेस

उन्हें रोने की जगह हंसी आए जा रही थी। इस पर डायरेक्टर केदार शर्मा से तनुजा ने साफ कह दिया आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इस पर उन्हें गुस्सा आया।

डायरेक्टर ने जड़ा तमाचा

डायरेक्टर साहब नाराज हो गए और उन्होंने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया। तनुजा घर गईं और मां को इस बारे में बताया।

मां ने भी मारा

मां शोभना ने भी तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। फिर वह तनुजा को लेकर वापस फिल्म के सेट पर आईं।

मिला परफेक्ट शॉट

उनकी मां ने केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है, शूटिंग शुरू कर दीजिए। फिर क्या था रोती तनुजा ने इस सीन के लिए परफेक्ट शॉट दिया।

मनोरंजन की खबरें

Why did Karisma Kapoor cry secretly know why Dharmendra also left her at last moment

देखने के लिए क्लिक करें