निक्की राय
पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनके गाने और एक्टिंग को फैंस बहुत पसंद करते हैं।
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। उन्होंने गरीबी में अपना बचपन काटा है। पवन सिंह के लिए ये सब पाना इतना आसान नहीं था।
पवन सिंह का गाना 'लगावे लू तू जब लिपस्टिक' की आज भी हर पार्टी की जान बन जाता है। ये गाना दुनियाभर में फेमस है।
पवन सिंह ने नेम-फेम पाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। पवन सिंह ने अपना बचपन गरीबी में गुजारा। पेट भरने के लिए उन्हें कम उम्र में ही गाना गाना पड़ा।
वो अपने चाचा के साथ जाकर सभाओं में गाते थे। वो साइकिल पर बैठकर चाचा के साथ गाना गाने के लिए जाते थे।
एक किस्सा उनके बचपन का है जब उन्होंने चोरी की। पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बचपन में अपने भाई की पर्स से 10 रुपये चुरा लिए थे।
उन्होंने भाई की जेब से 10 रुपए चुराए थे, जिसके बाद उनके भाई ने उन्हें खूब मारा।
पवन सिंह अब भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार हैं। उन्होंने सिंगिंग से लेकर एक्टिंग तक का सफर तय किया है।