झूठ बोलकर हनीमून पर ले गए थे शाहरुख खान? जानें

निक्की राय

पावर कपल

शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों सालों से साथ में हैं और कपल गोल्स देते हैं। शाहरुख और गौरी एक-दूसरे के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं।

हनीमून

आज हम आपको इस कपल के एक किस्से के बारे में बताएंगे, जब शाहरुख खान गौरी को झूठ बोलकर हनीमून पर लेकर गए थे।

नहीं था पैसा

शाहरुख की शादी गौरी से जब हुई थी उस वक्त शाहरुख करियर के शुरुआती दौर में थे। उस वक्त शाहरुख के पास इतना पैसा भी नहीं था।

दार्जिलिंग गए थे

फिल्म राजू बन गया जेंटलमेन की शूटिंग के दौरान ही उनकी शादी हुई थी। उनकी शादी दिल्ली में हुई थी। वो अपने हनीमून के लिए दार्जिलिंग के लिए गए थे।

शूट के लिए गए थे

हालांकि गौरी खान ये नहीं जानती थीं कि दिल्ली से वो फिल्म शूटिंग के लिए दार्जिलिंग गए थे। उन्हें ये लगता रहा कि वो हनीमून पर आए हैं।

गौरी से कहा झूठ

एक अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख ने अपने हनीमून को लेकर किस्सा सुनाया था। दरअसल, शाहरुख ने शादी के बाद गौरी से झूठ बोला था।

पेरिस का वादा

शाहरुख ने बताया था कि उन्होंने गौरी से कहा था कि वो हनीमून के लिए पेरिस जाएंगे, लेकिन उस वक्त शाहरुख के पास उतने पैसे नहीं थे।

फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन

फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग दार्जिलिंग में हो रही थी, तो शाहरुख गौरी को पेरिस बोलकर दार्जिलिंग ही ले गए थे।

मनोरंजन की खबरें

which habit of karisma kapoor used to irritate kareena kapoor

देखने के लिए क्लिक करें