ने लगा दी थी पिता सलीम खान के पैसों में आग? जानें

निक्की राय

सलमान खान

सलमान खान ना सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में पहली कतार में शामिल हैं बल्कि लाखों करोड़ों फैन्स के साथ भाईजान सबके चहेते हैं।

सलीम खान के करीब हैं

सलमान खान अपने पिता सलीम खान के बेहद करीब हैं और दोनों ही शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं, लेकिन बचपन नें उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो उनके पिता कभी भूल नहीं पाए।

पैसों में लगाई आग

एक बार सलमान खान ने बचपन में पिता सलीम खान के पैसों में सचमुच आग लगा दी थी। सलमान ने पिता की पूरी सैलरी ही फूंक डाली थी।

किताब में है जिक्र

संजुक्ता नंदी की किताब खानटास्टिक- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड में ट्रायो में इस घटना का जिक्र किया गया है। उस वक्त खान फैमिली इंदौर में रहती थी।

ढूंढा कागज

जब दिवाली आई तो सलमान भी अपने दोस्तों के साथ त्योहार मना रहे थे। इस दौरान उनके पास कागज खत्म हो गए थे। इसके बाद सलमान घर के अंदर कागज ढूंढते हुए आए।

पैसों को समझा कागज

टेबल पर पड़े पैसों को ही कागज समझकर उठा ले गए। सलमान ने सारे नोटों को एक एक कर फूंक डाला। उस दौर में सलीम खान की सैलरी करीब 750 रुपये थी।

दिवाली में जलाए पैसे

सलमान ने पूरी सैलरी ही दिवाली के जश्न में कागज समझकर जला डाली थी। इस किस्से को लेकर सलमान खान भी जिक्र कर चुके हैं।

सिखाई पैसों की कद्र

सलीम खान को ये बात पता चली तो उन्होंने सलमान को डांटा फटकारा नहीं बल्कि अपने पास बिठाकर प्यार से समझाया और पैसे की असली वैल्यू और कद्र की सीख दी।

मनोरंजन की खबरें

why was the last rites of veteran actor Rajkumar performed secretly Know the reason

देखने के लिए क्लिक करें