निक्की राय
बिजनेस टायकून और अरबपति रतन टाटा के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। पूरे देश में शोक की लहर है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बिजनेस की दुनिया में रतन टाटा ने बहुत बड़ी क्रांति लाने का काम किया है, लेकिन इसके बाद भी वो अपनी पर्सनल लाइफ में काफी अकेले रह गए।
रतन टाटा ने न तो कभी शादी की और ना ही बच्चे। हालांकि, उन्हें चार बार प्यार जरूर हुआ।
रतन टाटा ने शादी, बच्चों और जिंदगी के खालीपन को लेकर एक बार एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को बताया था।
सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा से पूछा था कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की? जवाब में रतन टाटा ने कहा था, 'बहुत सारी चीजें हुईं, जिन्होंने मुझे शादी करने से रोक दिया।
उन्होंने कहा था, 'टाइमिंग सही नहीं रही और फिर काम में इतना मशगूल हो गया कि टाइम ही नहीं रहा। मैं कई बार शादी करने के नजदीक पहुंचा, पर बात नहीं बनी।'
रतन टाटा ने यह भी बताया कि उन्हें चार बार प्यार और बात शादी तक भी पहुंची थी, पर किसी न किसी वजह से बात बिगड़ गई।
वह बोले थे, 'कई बार ऐसा होता है कि मुझे पत्नी या परिवार न होने के कारण अकेलापन महसूस होता है। कभी-कभी मैं इसके लिए तरसता हूं।