प्रीति शर्मा
आईपीएल में तीन साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर मुंबई के खिलाफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं।
करुण नायर ने दिल्ली के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद भी दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई के सामने 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
करुण नायर ने सिर्फ 40 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया।
करुण जेक फ्रेजर मैकगर्क के जल्दी आउट होने के बाद बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतरे थे। उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
इससे पहले करुण नायर साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते थे। यह पारी उनके टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर बन गई।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती मैचों में करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी।
करुण नायर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सनाया टंकरीवाला से शादी की थी।
कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में उदयपुर में शादी की। उनके दो बच्चे भी हैं।