White Garba Outfit Ideas: नवरात्रि में सफेद रंग को ऐसे करें स्टाइल, गरबा नाइट के लिए 10 खूबसूरत लुक्स

रीता राय सागर

व्हाइट चनिया चोली

गरबा नाइट के लिए सफेद चनिया चोली ब्यूटीफुल चॉइस है। इसके साथ रंगीन कढ़ाई, मिरर वर्क और घेरदार स्कर्ट चुनें। यह पारंपरिक लुक डांस और पिक्चर, दोनों के लिए शानदार रहेगा।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

मिरर वर्क से बढ़ाएं चमक

सफेद लहंगे पर छोटे-छोटे शीशों का काम रात की रोशनी में खूबसूरत दिखता है। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके और सिल्वर बैंगल्स पहनें। बाकी एक्सेसरीज को हल्का रखें, ताकि आउटफिट की चमक बनी रहे।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

रंगीन दुपट्टे से दें कॉन्ट्रास्ट

अगर पूरा सफेद लुक आपको थोड़ा सादा लगता है, तो रंगीन दुपट्टा चुनें। लाल, गुलाबी, हरा या बंधेज प्रिंट वाला दुपट्टा सफेद चनिया चोली को कॉम्प्लीमेंट करेगा। दुपट्टे को कमर और कंधे पर पिन करें, ताकि डांस करते समय बार-बार संभालना न पड़े।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

व्हाइट और सिल्वर का कॉम्बिनेशन

सफेद और सिल्वर का मेल सटल लेकिन फेस्टिव लुक देता है। सिल्वर बॉर्डर वाला लहंगा, चमकदार चोली और मैचिंग झुमके पहनें। हल्का शिमरी मेकअप इस लुक को कंप्लीट करें।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

व्हाइट-गोल्डन में पाएं रिच लुक

सफेद लहंगे पर गोल्डन गोटा-पट्टी या जरी का काम खूबसूरत लगता है। इसके साथ गोल्ड टोन झुमके, मांगटीका और कुछ चूड़ियां पहनें। यह लुक गरबा नाइट के साथ फैमिली फंक्शन के लिए भी अच्छा रहेगा।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

व्हाइट कुर्ती फ्यूजन लुक

सफेद अनारकली या कुर्ती सेट को रंगीन दुपट्टे, झुमकों और कढ़ाई वाली जूतियों के साथ स्टाइल करें। यह उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो पारंपरिक कपड़ों में आरामदायक लुक चाहती हैं।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

व्हाइट चोली विथ रंगीन स्कर्ट

अगर आपके पास सफेद चोली है, तो नई ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं। इसे लाल, हरे या नीले रंग की घेरदार स्कर्ट के साथ पहनें। ऑक्सीडाइज्ड ज्लवेरी और कमरबंद से तैयार हो जाएगा गुजराती गरबा लुक।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

ऑक्सीडाइज्ड ज्लवेरी से पूरा करें लुक

सफेद आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, लेयर्ड नेकलेस, चूड़ियां और मांगटीका खूबसूरत लगते हैं। सभी ज्लवेरी एक साथ पहनने के बजाय एक या दो स्टेटमेंट पीस चुनें। इससे लुक बैलेंस और स्टाइलिश रहेगा।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

हेयरस्टाइल और मेकअप हो गरबा-फ्रेंडली

गरबा में लगातार डांस करना होता है, इसलिए ऐसा हेयरस्टाइल चुनें जो देर तक टिका रहे। चोटी, हाई बन या हाफ-अप हेयरस्टाइल के साथ छोटे फूल लगा सकती हैं। साथ में वॉटरप्रूफ काजल और लॉन्ग लास्टिंग लिप कलर चुनें।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

फुटवियर भी है जरूरी

गरबा नाइट में कई घंटों तक डांस करने के लिए आरामदायक फ्लैट जूती, मोजड़ी या फुटवियर पहनें। सफेद कपड़े थोड़े पारदर्शी होते हैं, इसलिए रोशनी में आउटफिट पहनकर देख लें और जरूरत के अनुसार सही इनर चुनें।

वहाइट गरबा नाइट लुक | Source: Pinterest

Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि में हाथों पर लगाएं ये 9 ट्रेंडी मेहंदी, चनिया-चोली के साथ लगेगा बेहतरीन

Swipe Up