Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि में हाथों पर लगाएं ये 9 ट्रेंडी मेहंदी, चनिया-चोली के साथ लगेगा बेहतरीन

रीता राय सागर

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

बारीक बेल, पत्तियों और पारंपरिक आकृतियों वाली राजस्थानी मेहंदी हाथों को भरा-भरा लुक देती है। लहंगा-चोली के साथ यह डिजाइन खूब जंचेगी।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो उंगलियों पर छोटे फूल, बिंदियां और पतली रेखाएं बनवाएं। यह हल्का डिजाइन भी स्टाइलिश लगता है।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी

अंगूठी, चेन और कंगन जैसे पैटर्न वाली मेहंदी हाथों को सजे हुए गहनों जैसा लुक देती है। इसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

मां दुर्गा वाली मेहंदी

भक्ति से जुड़ा खास डिजाइन चाहती हैं, तो मां दुर्गा के चेहरे, त्रिशूल या कमल की आकृति चुन सकती हैं। बारीक काम इसे और खास बनाता है।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

गरबा-डांडिया मेहंदी

नवरात्रि के खास अंदाज के लिए मेहंदी में गरबा करते डिजाइन या डांडिया स्टिक बनवा सकती हैं। यह डिजाइन त्योहार की थीम से मेल खाती है।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

गुलाब, कमल और छोटी पत्तियों वाले पैटर्न हाथों को सॉफ्ट लुक देते हैं। इसे हथेली या उंगलियों के पास बनवाएं, हाथों को मॉडर्न टच मिलेगा।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

अरेबिक बेल डिजाइन

फूलों और पत्तियों से बनी तिरछी बेल हाथों को लंबा और आकर्षक दिखाती है। यह डिजाइन जल्दी लग जाती है और गरबा नाइट के लिए भी अच्छी रहेगी।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

मंडाला मेहंदी डिजाइन

हथेली के बीच बना गोल मंडला पैटर्न सादगी के साथ खूबसूरत लगता है। कम भरी हुई मेहंदी पसंद करने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

हाथों को पूरी तरह सजाना चाहती हैं, तो हथेली से लेकर कलाई तक बारीक पैटर्न चुनें। पारंपरिक पोशाक और चूड़ियों के साथ यह लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।

मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

Navratri Colours 2026: नौ दिनों के 9 रंग, तारीख के साथ देखें पूरी लिस्ट

Swipe Up