सफेद औरक भूरे अंडे में कौन सा है बेहतर

सिमरन सिंह

पोषण में ज्यादा फर्क नहीं

सफेद और भूरे अंडों में पोषक तत्व लगभग एक जैसे होते हैं — प्रोटीन, विटामिन B12, विटामिन D, और मिनरल्स दोनों में मौजूद होते हैं।

All Source: Freepik

अंतर सिर्फ मुर्गी की नस्ल का

सफेद अंडे सफेद पंख वाली मुर्गियों से आते हैं। भूरे अंडे लाल या भूरे पंख वाली मुर्गियों से प्राप्त होते हैं।

भूरे अंडे महंगे क्यों होते हैं?

भूरे अंडे देने वाली मुर्गियां आमतौर पर बड़ी होती हैं और उन्हें ज्यादा खाना चाहिए, जिससे उनकी देखभाल महंगी पड़ती है।

स्वाद और गुणवत्ता में कोई अंतर नहीं

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, दोनों अंडों का स्वाद, गुणवत्ता और पोषण स्तर लगभग समान होता है।

भूरे अंडे को माना जाता है ज्यादा नैचुरल

कुछ लोग मानते हैं कि भूरे अंडे कम प्रोसेस्ड या ज्यादा ऑर्गेनिक होते हैं, लेकिन यह धारणा हमेशा सही नहीं होती।

प्रोटीन की मात्रा लगभग बराबर

एक मध्यम आकार के सफेद और भूरे अंडे में करीब 6-7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

चयन का आधार: व्यक्तिगत पसंद और बजट

यदि आप बजट को प्राथमिकता देते हैं, तो सफेद अंडे बेहतर हैं। यदि आपको लगता है कि नैचुरल प्रोडक्ट्स जरूरी हैं और थोड़ी कीमत ज्यादा दे सकते हैं, तो भूरा अंडा चुन सकते हैं।

निष्कर्ष

सफेद और भूरा दोनों अंडे सेहत के लिए फायदेमंद हैं, कोई भी स्वास्थ्य के नजरिए से दूसरे से बेहतर नहीं है। चयन पूरी तरह आपकी पसंद और उपलब्धता पर निर्भर करता है।

राखी पर घर में हाथों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी मिठाई

Swipe Up