प्रीति शर्मा
रोज इस्तेमाल होने वाली दही सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
हालांकि दही को सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से खाना ज्यादा लाभदायक होता है।
गलत समय और तरीके से दही खाने पर शरीर को नुकसान हो सकता है।
दही की प्रकृति ठंडी होती है जिसकी वजह से इसे दिन में या दोपहर के वक्त खाना चाहिए।
दोपहर में दही का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर को एनर्जी देता है।
इसमें मौजूद प्रोबायोटिक आंतों के स्वास्थ्य को सुधारती है और कब्ज को दूर करती है।
रोजाना दही खाने की आदत शरीर को कई समस्याओं से निजात दिला सकती है।
रात के समय दही खाने से बचना चाहिए। इससे सर्दी, खांसी और साइनस हो सकता है।