दीपिका पाल
गर्मियों में दोपहर के समय धूप की वजह से त्वचा झुलस, ड्राई और डल नजर आती है।
आप भी सनबर्न, सनटैनिंग से परेशान रहते हैं तो सनस्क्रीन लोशन जरूर अप्लाई करें।
घर से निकलने से पहले लगाएं और दो से तीन घंटे के गैप में लगाते रहें। दिन भर में दो या तीन बार जरूरत के अनुसार लगाएं।
आपकी स्किन अधिक सेंसेटिव है तो आप सनस्क्रीन चुनने से पहले एक्सपर्ट से अपनी स्किन की जांच करा लें।
सूर्य से निकलने वाली हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने का काम करता है। कम से कम 30 SPF या उससे अधिक होना जरूरी है।
एसपीएफ एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है, जो कड़क धूप में भी स्किन को सुरक्षित रखता है।
सनस्क्रीन आप हर उस शरीर के खुले हिस्सों पर लगाएं जहां डायरेक्ट सूरज की रोशनी पड़ती हो।
गर्मियों में भी त्वचा की रंगत साफ बनी रहेगी। इसका इस्तेमाल नियमित करना चाहिए।