सिमरन सिंह
WhatsApp अपनी नीतियों का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स पर कार्रवाई कर सकता है। इसके लिए कंपनी टेक्नोलॉजी और यूजर रिपोर्ट्स दोनों का इस्तेमाल करती है।
अगर कोई व्यक्ति कह चुका है कि वह आपके मैसेज नहीं चाहता, तो उसे बार-बार मैसेज न करें। लगातार अनचाहे मैसेज भेजने पर आपकी शिकायत हो सकती है।
अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया है या संपर्क न करने के लिए कहा है, तो दूसरे नंबर से भी बार-बार संपर्क करने से बचें। ऐसी गतिविधि शिकायत का कारण बन सकती है।
एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को मैसेज भेजना WhatsApp की नीतियों के खिलाफ हो सकता है। खासकर अगर लोग आपके मैसेज को स्पैम मानकर रिपोर्ट करें।
ऑटोमैटिक मैसेज, ऑटो-डायलिंग या अनधिकृत तरीके से अकाउंट और ग्रुप बनाना जोखिम भरा हो सकता है। WhatsApp ऐसे व्यवहार की पहचान करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करता है।
किसी व्यक्ति का फोन नंबर उसकी अनुमति के बिना शेयर करना या अनधिकृत सोर्स से मिले कॉन्टैक्ट डेटा का इस्तेमाल करना परेशानी खड़ी कर सकता है।
Broadcast मैसेज तभी पहुंचता है जब सामने वाले ने आपका नंबर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किया हो। बार-बार मैसेज भेजने पर यूजर्स रिपोर्ट कर सकते हैं।
WhatsApp की Terms of Service के मुताबिक झूठी जानकारी, गैरकानूनी गतिविधियां, धमकी, Hate Speech और आपत्तिजनक व्यवहार प्रतिबंधित हो सकते हैं।
अनचाहे मैसेज, स्पैम, ऑटोमेशन और बिना अनुमति डेटा इस्तेमाल करने से बचें।
नियमों का पालन करें और अकाउंट को सुरक्षित रखें।
इस स्टोरी को दूसरे WhatsApp यूजर्स के साथ शेयर करें।