सिमरन सिंह
अगर आपका बजट ₹10,000 के आसपास है और आप 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। यहां देखें टॉप 10 फोन की लिस्ट, जिनमें स्पीड, बैटरी और डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत: करीब ₹8,999 से ₹9,999
कम बजट में तेज परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए POCO M7 5G एक विकल्प है। इसकी खासियत में तेज ऐप ओपनिंग और अच्छी स्पीड शामिल है।
कीमत: करीब ₹8,999
Redmi 13C 5G में बजट सेगमेंट में दमदार 5G कनेक्टिविटी के साथ अच्छा बैटरी बैकअप मिलता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह एक विकल्प हो सकता है।
कीमत: करीब ₹9,999
अगर आपको क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस पसंद है, तो Moto G35 5G पर नजर डाल सकते हैं। फोन में आकर्षक डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।
कीमत: करीब ₹9,999
Samsung का बजट 5G फोन खरीदने वालों के लिए Galaxy F06 5G एक विकल्प है। इसमें सैमसंग का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और अच्छा ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिलता है।
कीमत: करीब ₹9,500 से ₹9,999
स्टाइलिश डिजाइन और अच्छा प्रोसेसर चाहते हैं तो Infinix Hot 50 5G पर विचार कर सकते हैं। यह फोन बजट सेगमेंट में आकर्षक डिजाइन के साथ आता है।
कीमत: करीब ₹9,499
कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन चाहिए तो Redmi A4 5G एक विकल्प है। यह फोन बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
कीमत: ₹8,999 और ₹9,774
Realme C53 में स्लिम डिजाइन और अच्छा कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं Vivo T3 Lite 5G में 5G कनेक्टिविटी और डिस्प्ले क्वालिटी इसकी खासियत है।
कीमत: करीब ₹9,199
Oppo A3x 5G बजट में मजबूत बिल्ड क्वालिटी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने वाला विकल्प है। 5G फोन खरीदने वालों के लिए यह भी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
कीमत: करीब ₹8,299
लिस्ट का सबसे किफायती विकल्प POCO C75 5G है। करीब ₹8,299 की कीमत में यह स्मूथ मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स ऑफर करता है।