सैलरी कितनी थी? एक्टिंग से पहले करते थे ये काम

निक्की राय

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार रणबीर आज एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए की मोटी रकम वसूलते हैं, लेकिन उनकी पहली सैलरी बहुत कम लोग जानते हैं?

ब्लॉकबस्टर फिल्म

‘रॉकस्टार’ और ‘एनिमल’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणबीर कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

हाईएस्ट पेड एक्टर

आज एक्टर का नाम इंडस्ट्री के टॉप और हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में आता है। उन्होंने इस मुकाम का हासिल करने में खूब मेहनत की है।

पहली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ'

मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया था। उन्होंने पहली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' की थी।

मां को दी सैलरी

जब पहली सैलरी मिली तो वो काफी खुश हुए और उसे सीधा ले जाकर सीधा मां नीतू कपूर के कदमों में रख दिया, जिससे वो इमोशनल हो गई थीं।

राजीव कपूर को असिस्ट किया

फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' 1996 में आई थी, जिसमें रणबीर ने एक्टिंग नही की बल्कि अपने अंकल राजीव कपूर को असिस्ट किया था।

250 रुपए सैलरी

राजीव कपूर को असिस्ट करने के लिए रणबीर कपूर को सैलरी के तौर पर 250 रुपए मिले थे, जो उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर को दी थी।

मां से गहरा नाता

रणबीर कपूर की अपनी मां नीतू कपूर से बहुत ही गहरी बॉन्डिंग है। एक्टर उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं। उन्हें अपनी मां के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है।

मनोरंजन की खबरें

Why did Lata Mangeshkar faint while singing

देखने के लिए क्लिक करें