Guest Look In Wedding: गेस्ट बनकर शादी में क्या पहनें, दिन और रात के लिए अलग लुक

रीता राय सागर

दिन में चुनें हल्के और फ्रेश कलर

पीच, मिंट ग्रीन, पाउडर ब्लू, लेमन येलो और हल्का गुलाबी धूप में खिल उठते हैं। ये रंग दिन की शादी में सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

हल्का फैब्रिक देगा पूरे दिन आराम

चंदेरी, कॉटन सिल्क, जॉर्जेट और ऑर्गेंजा जैसे हल्के फैब्रिक दिन की शादी के लिए अच्छे हैं। इनमें लुक बेहद खूबसूरत लगता है।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

अनारकली, शरारा या साड़ी

फ्लोरल प्रिंट वाली अनारकली, शरारा सेट या हल्की ऑर्गेंजा साड़ी दिन की शादी में स्टाइलिश लगेगी। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और आरामदायक फुटवियर चुनें।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

हल्का और क्लासी रखें अपना अंदाज

पुरुष हल्के रंग का कुर्ता-पायजामा पहन सकते हैं। इसके ऊपर प्रिंटेड नेहरू जैकेट और पैरों में मोजड़ी या कोल्हापुरी पहनकर लुक पूरा करें।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

रात को गहरे रंग और हल्की चमक

वाइन, एमराल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू, प्लम और गोल्ड जैसे रंग रात की रोशनी में शानदार दिखते हैं। रिसेप्शन और शाम की शादी के लिए ये रंग अच्छे लगते हैं।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

वेलवेट, सीक्विन और सिल्क

रात की रिसेप्शन पार्टी में वेलवेट लहंगा, सीक्विन साड़ी या सिल्क गाउन पहन सकती हैं। सर्दियों की शादी में वेलवेट स्टाइल के साथ वॉमर्थ भी देता है।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

बंदगला या इंडो-वेस्टर्न से शान

रात की शादी के लिए गहरे रंग का बंदगला, जोधपुरी सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुनें। पॉकेट स्क्वेयर या ब्रोच लगाकर लुक को संवारें।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

दिन में नेचुरल, रात में बोल्ड

दिन में हल्का मेकअप, न्यूड लिप्स और छोटे झुमके चुनें। वहीं रात में स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, स्टेटमेंट इयररिंग्स या चोकर पहनें।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

आप गेस्ट हैं, दुल्हन नहीं

शादी में दुल्हन जैसा बहुत हैवी लाल लहंगा पहनने से बचें। आउटफिट चुनते समय फंक्शन की थीम और ड्रेस कोड देखें।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

स्टाइल के साथ आराम का भी रखें ध्यान

ऐसा आउटफिट चुनें जिसमें आप खूबसूरत दिखने के साथ आरामदायक भी महसूस करें। सही रंग, फैब्रिक और एक्सेसरीज से अपना वेडिंग लुक क्लासी बनाएं।

वेडिंग गेस्ट आउटफिट | Source: Pinterest

Nail Care Tips: नेल पेंट हटाने के बाद नाखून टूटकर निकल रहे हैं? इन 5 आदतों से कमजोर हो सकते हैं नाखून

Swipe Up