Nail Care Tips: नेल पेंट हटाने के बाद नाखून टूटकर निकल रहे हैं? इन 5 आदतों से कमजोर हो सकते हैं नाखून

रीता राय सागर

बार-बार नेल पेंट लगाना

बार-बार नेल पेंट लगाने और हटाने से नाखूनों की ऊपरी परत खराब होती है। इससे नाखून रूखे और कमजोर होकर छिलने लगते हैं।

नेल केयर | Source: Pinterest

एसीटोन वाला रिमूवर

एसीटोन वाले नेल पेंट रिमूवर का बार-बार इस्तेमाल नाखूनों और आसपास की त्वचा को रूखा बनाता है।

नेल केयर | Source: Pinterest

नाखूनों को बार-बार फाइल करना

नाखूनों को जरूरत से ज्यादा फाइल करने या जोर से रगड़ने से उनकी ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है। इससे नाखून पतले और कमजोर होते हैं।

नेल केयर | Source: Pinterest

नाखूनों को दांतों से चबाना

नाखून चबाने या दांतों से उनके किनारे तोड़ने की आदत से नाखूनों की बनावट खराब हो सकती है। इससे नाखूनों के आसपास की त्वचा भी चोटिल होती है।

नेल केयर | Source: Pinterest

बिना दस्ताने सफाई करना

बर्तन धोने, कपड़े साफ करने और घरेलू सफाई के दौरान बार-बार पानी व डिटर्जेंट के संपर्क में आने से नाखून कमजोर और रूखे होते हैं।

नेल केयर | Source: Pinterest

नाखूनों से चीजें खोलना

कैन, पैकेट या किसी चीज को खोलने के लिए नाखूनों का इस्तेमाल करने से उन पर दबाव पड़ता है। इससे नाखून टूट सकते हैं या उखड़ने लगते हैं।

नेल केयर | Source: Pinterest

नाखूनों की देखभाल कैसे करें?

नाखूनों की देखभाल के लिए नेल पेंट के बीच कुछ दिन का ब्रेक लें। नाखूनों को साफ और सही लंबाई में रखें।

नेल केयर | Source: Pinterest

खानपान का भी रखें ध्यान

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। इसके लिए दाल, अंडे, दूध, नट्स, हरी सब्जियां और बीज खाने चाहिए।

नेल केयर | Source: Pinterest

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

अगर नाखून लगातार टूट रहे हैं, रंग या आकार बदल रहा है, नाखून के आसपास सूजन या दर्द है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

नेल केयर | Source: Pinterest

सुंदर नाखूनों के लिए नेल पेंट काफी नहीं!

नाखूनों को भी नियमित देखभाल, मॉइश्चराइजेशन और सही खानपान की जरूरत होती है।

नेल केयर | Source: Pinterest

श्रद्धा कपूर की खूबसूरती पर ठहर गईं निगाहें, समंदर किनारे यलो साड़ी में बिखेरा जलवा

Swipe Up