Wedding Emergency Kit: शादी में जाने से पहले बैग में रख लें ये 11 चीजें, ऐन वक्त पर आएंगी काम

रीता राय सागर

मेकअप टचअप किट

लिपस्टिक, कॉम्पैक्ट पाउडर, छोटा शीशा, ब्लॉटिंग पेपर और मिनी परफ्यूम एक छोटे पाउच में रखें। लंबे समय तक चलने वाले फंक्शन में ये किट काम आएगी।

फैशन टेप

डीप नेकलाइन, ऑफ शोल्डर ड्रेस या साड़ी के पल्लू को सही जगह टिकाने के लिए फैशन टेप रखें। यह कपड़ों को संभालने में मदद करता है।

सेफ्टी पिन

छोटी और बड़ी दोनों तरह की सेफ्टी पिन रखें। साड़ी, दुपट्टे या लहंगे की फिटिंग ठीक करने के लिए ये तुरंत काम आती हैं।

बॉबी पिन और हेयर पिन

खुले बालों, बन या कर्ल्स को दोबारा सेट करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा बॉबी पिन और यू-पिन रखें। एक छोटा कंघा भी साथ रख सकती हैं।

ग्लू

कपड़े की सिलाई खुलने या अचानक हील्स टूटने की स्थिति में ग्लू काम आता है। ये आपके लिए क्विक फिक्स की तरह काम करेगा।

अंडरआर्म स्वेट पैड

हल्के रंग के ब्लाउज या आउटफिट में पसीने के निशान दिखने का डर रहता है। ऐसे में डिस्पोजेबल अंडरआर्म स्वेट पैड साथ रखें।

हैवी ईयररिंग्स हैक

भारी झुमके पहनने पर कानों पर खिंचाव पड़ता है। ईयररिंग सपोर्ट पैच या बैकिंग से वजन को सहारा मिलता है। नंबनेस क्रीम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मिनी सिलाई किट

छोटी सुई, धागे के कुछ रंग और एक छोटा कैंची किट में रखें। ब्लाउज, कुर्ती या दुपट्टे की हल्की सिलाई खुलने पर यह काम आती है।

बैंड एड

शादी में लंबे समय तक हील्स पहनने से पैरों में रगड़ और छाले हो सकते हैं। ऐसे में कुछ बैंड-एड या ब्लिस्टर पैच साथ रखें, ताकि तकलीफ कम हो।

टिश्यू और वेट वाइप्स

टिश्यू पेपर और वेट वाइप्स से हाथ साफ करने, मेकअप के आसपास हल्की गंदगी हटाने या पसीना पोंछने में मदद मिलती है। मेकअप को रगड़कर साफ न करें।

जरूरी दवाइयां

नियमित रूप से ली जाने वाली दवाएं, डॉक्टर की सलाह वाली जरूरी दवा, सैनिटरी पैड और कुछ नकदी अपने बैग में जरूर रखें।

Skincare Safety Check: इंस्टाग्राम पर दिखने वाली स्किन क्रीम खरीदने से पहले पैक पर ये 9 बातें जरूर जांचें

Swipe Up