Skincare Safety Check: इंस्टाग्राम पर दिखने वाली स्किन क्रीम खरीदने से पहले पैक पर ये 9 बातें जरूर जांचें

रीता राय सागर

सोशल मीडिया पर भरोसा न करें

स्किन केयर में सिर्फ इन्फ्लुएंसर के रिव्यू या पहले और बाद की तस्वीरें देखकर कोई क्रीम न खरीदें।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

निर्माता का नाम और पता

क्रीम के पैक पर मैन्युफैक्चरर का नाम और पता देखें। सिर्फ ब्रांड का नाम या किसी वेबसाइट का लिंक पर्याप्त जानकारी नहीं है।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

लाइसेंस नंबर जांचें

बैच नंबर से किसी उत्पाद के खास बैच की पहचान की जा सकती है। इसके अलावा पैक पर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस नंबर भी जांचें।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

एक्सपायरी डेट जरूर जांचें

पैक पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट की जानकारी देखें। एक्सपायरी निकल चुकी क्रीम का इस्तेमाल न करें।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

सामग्री की जानकारी

क्रीम के पैक पर सामग्री की सूची जरूर पढ़ें। अगर सामग्री की सूची गायब है या अधूरी लगती है, तो खरीदने से पहले सावधानी बरतें।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

इस्तेमाल का तरीका

क्रीम चेहरे के किस हिस्से पर और कितनी मात्रा में लगानी है। उसके लेबल पर जरूरी चेतावनियां और सुरक्षित इस्तेमाल के निर्देश होने चाहिए।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

पैक पर इंपोर्टर की जानकारी

अगर क्रीम विदेश से मंगाई गई है, तो भारत में उसके आयातक का नाम-पता और जरूरी इंपोर्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नंबर जांचें।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

तुरंत निखार से रहें सावधान

कुछ क्रीम कुछ ही दिनों में गोरा करने, पिंपल्स हटाने या दाग-धब्बे मिटाने का दावा करती हैं, तो बिना जांच भरोसा न करें।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

हर जानकारी है जरूरी

स्किन केयर उत्पाद की जरूरी जानकारियां पढ़ें, भरोसेमंद विक्रेता से खरीदें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद से दूरी बनाएं।

स्किनकेयर | Source: Pinterest

Minimal Mehendi Design: दुल्हन की सहेलियों के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन, कम मेहंदी में दिखेंगे पूरे नखरे!

Swipe Up