Vespa का नया Vibe स्कूटर लॉन्च, 12-इंच अलॉय व्हील और TFT डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई फीचर्स

सिमरन सिंह

Vespa Vibe की एंट्री

वेस्पा ने अपने स्कूटर का नया Vibe वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे 125cc और 150cc इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

कितनी है कीमत?

डीलर सोर्स के मुताबिक, Vespa Vibe 125 की कीमत 1,65,500 रुपये और Vibe 150 की कीमत 1,78,000 रुपये है। ये एक्स-शोरूम दिल्ली कीमतें हैं।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

मिलेंगे नए कलर ऑप्शन

स्टैंडर्ड 125 और 150 मॉडल में Azzurro Provenza और Pearl White शेड मिलते हैं। वहीं, Vespa S Vibe में Rosso Red और Matte Black कलर दिए गए हैं।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

स्पोर्टी हुआ डिजाइन

नए Vibe वेरिएंट में स्पोर्टी अलॉय व्हील, एप्रन पर नया सेंट्रल ट्रिम और साइड पैनल पर बड़ी Vespa ब्रांडिंग दी गई है। रिम स्टिकर लुक को और आकर्षक बनाते हैं।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

अब दोनों तरफ 12-इंच व्हील

Vibe में आगे और पीछे दोनों तरफ 12-इंच के व्हील मिलते हैं। पुराने सेटअप में आगे 11-इंच और पीछे 10-इंच के व्हील दिए जाते थे।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

5-इंच TFT डिस्प्ले

स्कूटर में 5-इंच का TFT कंसोल दिया गया है। इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल-एसएमएस अलर्ट मिलते हैं।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

सेफ्टी के लिए ABS

Vespa 150 और 150 S वेरिएंट में सिंगल-चैनल ABS मिलता है। यह ब्रेकिंग के दौरान पहियों को लॉक होने से बचाने में मदद करता है।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

Vespa Vibe 125 का इंजन

इसमें 124cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9.5 PS की पावर और 10.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

Vibe 150 ज्यादा पावरफुल

150 वेरिएंट में 149.5cc का एयर-कूल्ड इंजन है। यह 11.42 PS की पावर और 11.66 Nm का टॉर्क देता है।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

किस वेरिएंट पर लगाएं दांव?

कम इंजन क्षमता और कीमत चाहने वालों के लिए Vibe 125 विकल्प है। ज्यादा पावर और ABS की जरूरत हो तो Vibe 150 पर विचार कर सकते हैं।

Vespa Vibe | Source. Vespa Vibe

WhatsApp Storage फुल होने से हैं परेशान? मेमोरी बचाने के लिए बदलें ये 3 सेटिंग्स

WhatsApp
Swipe Up