WhatsApp Storage फुल होने से हैं परेशान? मेमोरी बचाने के लिए बदलें ये 3 सेटिंग्स

सिमरन सिंह

WhatsApp की वजह से भर रही है फोन की स्टोरेज?

बार-बार फोटो और वीडियो डिलीट करने की जरूरत नहीं! बदलें ये 3 सेटिंग्स और बचाएं फोन की मेमोरी।

WhatsApp | Source. Pinterest

त्योहारों में बढ़ जाती है परेशानी

WhatsApp ग्रुप में आने वाले बधाई संदेश, फोटो और वीडियो फोन की स्टोरेज भर देते हैं। इससे मोबाइल स्लो भी हो सकता है।

WhatsApp Group | Source. Pinterest

पहले बंद करें Media Auto-Download

WhatsApp Settings में जाएं और Storage and Data पर टैप करें। यहां Media Auto-Download का विकल्प मिलेगा।

Media Auto-Download | Source. Pinterest

तीनों जगह से हटाएं टिक

Mobile Data, Wi-Fi और Roaming में जाकर Photos, Audio, Videos और Documents का ऑटो-डाउनलोड बंद कर दें। अब फाइल आपकी मर्जी से डाउनलोड होगी।

WhatsApp Setting | Source. Pinterest

Media Visibility को करें ऑफ

WhatsApp Settings में Chats खोलें और Media Visibility का टॉगल बंद कर दें। इससे WhatsApp की नई डाउनलोड की गई मीडिया फोन की मुख्य गैलरी में नहीं दिखेगी।

Media Visibility | Source. Pinterest

किसी एक ग्रुप के लिए भी कर सकते हैं ऐसा

अगर किसी खास ग्रुप से बहुत ज्यादा फोटो और वीडियो आते हैं तो उसकी प्रोफाइल खोलें। वहां Media Visibility बंद करके सिर्फ उसी चैट के मीडिया को गैलरी में दिखने से रोक सकते हैं।

WhatsApp | Source. Pinterest

Disappearing Messages करें ऑन

WhatsApp के Privacy सेक्शन में जाकर Default Message Timer चुनें। इससे नई चैट्स के मैसेज तय समय के बाद अपने आप गायब हो सकते हैं।

Disappearing Messages | Source. Pinterest

24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का विकल्प

अपनी जरूरत के हिसाब से मैसेज टाइमर चुनें। ध्यान रखें, यह सेटिंग पुरानी चैट के मैसेज डिलीट नहीं करती और जरूरी फाइलें पहले सेव कर लें।

WhatsApp | Source. Pinterest

पुरानी स्टोरेज भी ऐसे करें खाली

WhatsApp Settings में Storage and Data खोलें और Manage Storage पर जाएं। यहां 5MB से बड़ी फाइलें और बार-बार फॉरवर्ड किए गए मीडिया देख सकते हैं।

WhatsApp | Source. Pinterest

अब बिना वजह नहीं भरेगी फोन की मेमोरी!

Auto-Download बंद रखें, Media Visibility मैनेज करें और Disappearing Messages का इस्तेमाल करें। साथ ही Manage Storage से समय-समय पर गैरजरूरी फाइलें हटाते रहें।

WhatsApp | Source. Pinterest

Hero Destini 110 Classique Edition Launch, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की 10 बातें

Hero Destini 110
Swpie Up