रीता राय सागर
छोटे ट्विस्ट डिजाइन वाला पेंडेंट सिंपल होने के साथ स्टाइलिश भी लगता है। इसे ऑफिस या रोजमर्रा के कपड़ों के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
गोल पेंडेंट वाला मंगलसूत्र उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें कम मोतियों वाला हल्का डिजाइन पसंद है। डबल लेयर में यह और भी खूबसूरत लगता है।
छोटे काले मोतियों के साथ गोल्ड चेन और हार्ट शेप पेंडेंट का कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लगता है। यह डिजाइन सिंपल और यंग लुक देता है।
बहुत ज्यादा काले मोतियों की जगह पतली गोल्ड चेन और बीच-बीच में कुछ काले मोती वाला डिजाइन काफी हल्का दिखता है। डेली वियर के लिए यह अच्छा विकल्प है।
फ्लोरल मोटिफ और बारीक काम वाला छोटा पेंडेंट हल्के वजन में भी आकर्षक लगता है। साड़ी या कुर्ती के साथ इसे पहना जा सकता है।
अगर आपको बहुत छोटा मंगलसूत्र पसंद नहीं है, तो डबल लेयर डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें काले मोती और गोल्ड चेन का कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है।
पारंपरिक डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए डबल लॉकेट मंगलसूत्र अच्छा विकल्प है। इसे एथनिक कपड़ों के साथ पहनने पर लुक और निखरता है।
गोल्ड चेन के साथ डबल वाटी वाला मंगलसूत्र पारंपरिक और सोबर दिखता है। हल्के वजन में इसका छोटा डिजाइन रोजाना पहनने के लिए चुना जा सकता है।
3 ग्राम के वजन में नाम वाले मंगलसूत्र यूनिक लुक देते हैं। ऐसा डिजाइन हल्का भी रहेगा और खूबसूरत भी लगेगा। आप अपनी पसंद से एक लेटर या पूरा नाम बनवा सकते हैं।