प्रीति शर्मा
राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। जिसके बाद उनकी हर जगह चर्चा हो रही है।
दरअसल वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली है।
अपनी शतकीय पारी के दौरान बल्लेबाज ने 11 छक्के और 7 चौके जड़े। यह कारनामा उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में किया।
वैभव आईपीएल ही नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा है।
वैभव आईपीएल करियर में पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय में भी वैभव ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।
वैभव ने सबसे कम ओवर में शतक तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 10.2 ओवर में शतक लगाया।