सुनीता पांडे
अब गूगल अकाउंट में साइन इन करने के लिए पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होगी।
आपका Google अकाउंट बिना पासवर्ड के साइन इन कर सकेगा।
दरअसल, गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है।
गूगल के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक पर्सनल गूगल अकाउंट को साइन-इन करने के लिए अब पासवर्ड की जगह पासकी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पासकी के साथ यूजर का गूगल अकाउंट पहले की तरह ही सुरक्षित रहेगा।
पासकी के साथ यूजर का गूगल अकाउंट पहले की तरह ही सुरक्षित रहेगा।
Google के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक जब यूजर गूगल अकाउंट साइन-इन करेगा तो create and use passkeys का एक प्रॉम्प्ट देखेगा।
यूजर पासकी के लिए फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन और पिन जानकारी सेव कर सकता है।
इस जानकारी को सेव करने के बाद ही इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा गूगल अकाउंट सेटिंग्स में स्किप पासवर्ड व्हेन पॉसिबल ऑप्शन का टॉगल भी देखा जा सकता है।