अंकिता पटेल
छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पर्व है, ऐसे में हथेली पर सूर्य की आकृति वाली मेहंदी बेहद खास लगेगी। हथेली के बीच में गोल सूर्य बनवाएं और उसके चारों ओर किरणों का खूबसूरत पैटर्न तैयार करवाएं।
छठ पूजा के पारंपरिक भाव को मेहंदी में उतारना चाहती हैं, तो छठी मैया से जुड़े प्रतीकों वाली डिजाइन चुन सकती हैं। हथेली के बीच में पूजा का सूप, फल या सूर्य की आकृति बनवाएं।
अगर आपको भरी हुई और बेहद सलीकेदार मेहंदी पसंद है, तो मंडला आर्ट एक अच्छा विकल्प है। इसमें हथेली के बीच में गोल फूलनुमा आकृति बनाकर उसके चारों ओर छोटी-छोटी पंखुड़ियां बनाए जाते हैं।
कमल के फूल से प्रेरित मेहंदी डिजाइन हथेलियों को बेहद नाजुक और सुंदर लुक देती है। हथेली के बीच में बड़ा कमल बनवाएं और उसके आसपास छोटी पंखुड़ियों व पत्तियों का पैटर्न तैयार करवाएं।
अगर आपको हल्की और सुंदर मेहंदी पसंद है, तो बेल और पत्तियों वाला डिजाइन चुनें। इसमें हथेली के एक कोने से शुरू होकर कलाई या उंगलियों तक जाती हुई घुमावदार बेल बनाई जाती है।
अरेबिक मेहंदी में बड़े फूलों, घुमावदार बेलों और खाली जगहों का सुंदर मेल देखने को मिलता है। हथेली के एक हिस्से से शुरू होकर तिरछी दिशा में जाती हुई फूलों की बेल बनवाएं।
मोर की आकृति वाली मेहंदी पारंपरिक लुक में एक खास आकर्षण जोड़ती है। हथेली के बीच में मोर का सुंदर आकार बनवाएं और उसके आसपास पंखों, फूलों और बारीक जाली का पैटर्न तैयार करवाएं।
हथेलियों को भरा-भरा और अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो जालीदार मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। इसमें हथेली पर बारीक जाल या चेक पैटर्न बनाया जाता है।
अगर छठ पूजा पर आपको गहरी और भरी हुई मेहंदी पसंद है, तो ब्राइडल टच वाला फुल हैंड डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें फूल, पत्तियां, मोर, जाली और गोल आकृतियों को मिलाकर पूरी हथेली सजाई जाती है।
सिंपल लेकिन यूनिक डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मिनिमल मेहंदी अच्छा विकल्प है। हथेली के बीच में छोटा सूर्य बनवाएं और उसके आसपास दो-तीन फूलों की आकृति जोड़ें।