Gajra Hairstyle Ideas: ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगी गजरे वाली ये 10 यूनिक हेयरस्टाइल

रीता राय सागर

पर्ल गजरा लो बन

साड़ी के साथ क्लासी लुक चाहिए, तो लो बन पर सफेद गजरे के साथ छोटे पर्ल पिन लगाएं। यह स्टाइल सिंपल होने के साथ रॉयल लगेगा।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

गजरे वाली लंबी चोटी

लंबी चोटी में गजरे की छोटी-छोटी लड़ियां लगाएं। बीच-बीच में गोल्डन हेयर एक्सेसरी जोड़कर इसे फेस्टिव टच दें।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

हाफ-अप गजरा हेयरस्टाइल

खुले बाल पसंद हैं, तो ऊपर के बालों को हल्का ट्विस्ट करके पीछे पिन करें और उसके आसपास गजरा लगाएं। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का अच्छा मेल है।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

ब्रेडेड बन विद गजरा

साधारण जूड़े से हटकर कुछ चाहिए, तो पहले बालों की चोटी बनाएं और उसे घुमाकर बन तैयार करें। चारों तरफ गजरा लगाने से हेयरस्टाइल में खूबसूरत टेक्सचर आएगा।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

साइड बन और गजरा

लुक में थोड़ा बदलाव चाहती हैं, तो बीच में जूड़ा बनाने के बजाय साइड बन ट्राई करें। गजरे के साथ एक-दो छोटे गुलाब इसे खास बना सकते हैं।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

बबल ब्रेड विद गजरा

चोटी में नया ट्विस्ट देने के लिए बबल ब्रेड बनाएं। हर सेक्शन के बीच छोटे फूल लगाएं, ताकि हेयरस्टाइल अलग और फोटोजेनिक लगे।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

हाई बन के साथ गजरा

बन को थोड़ा ऊंचा रखें और उसके चारों ओर गजरा लगाएं। यह स्टाइल खासकर हैवी साड़ी और लंबे झुमकों के साथ अच्छा लगेगा।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

मेसी लो बन और गजरा

बहुत टाइट जूड़ा नहीं बनाना चाहतीं, तो हल्का मेसी लो बन चुनें। चेहरे के दोनों तरफ पतली लटें छोड़कर गजरे से सजाएं।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

ट्विस्टेड रोप ब्रेड

दो हिस्सों में बालों को ट्विस्ट करके रोप ब्रेड बनाएं और उसके साथ गजरे की पतली लड़ियां लगाएं। यह पारंपरिक चोटी से अलग दिखेगी।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

गजरा और गोल्ड हेयर एक्सेसरी

फेस्टिव लुक को थोड़ा हैवी बनाना है, तो जूड़े के एक तरफ गजरा और दूसरी तरफ गोल्डन हेयर एक्सेसरी लगाएं। यह शादी या त्योहार की साड़ी के साथ सुंदर लगेगा।

गजरा हेयर स्टाइल | Source: Pinterest

Alia Bhatt Blouse Designs: साड़ी को मॉडर्न लुक देने के लिए कॉपी करें आलिया के 10 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

Swipe Up