Alia Bhatt Blouse Designs: साड़ी को मॉडर्न लुक देने के लिए कॉपी करें आलिया के 10 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

रीता राय सागर

यूनिक बंद गला ब्लाउज

ब्लश पिंक साड़ी या पेस्टल साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज से पाएं सॉफ्ट और एलिगेंट लुक। करवा चौथ पर इसे हल्की ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

ब्लू पफ-स्लीव ब्लाउज

आलिया के दुर्गा पूजा लुक में फ्यूशिया पिंक साड़ी के साथ स्काई-ब्लू ब्लाउज ने सबका ध्यान खींचा। पफ स्लीव्स और पीठ पर कमल की कढ़ाई वाला यह कॉन्ट्रास्ट करवा चौथ पर भी ट्राई किया जा सकता है।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

व्हाइट फुल स्लीव ब्लाउज

सफेद साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज पहनकर लुक को क्लासी और सटल रखा जा सकता है। करवा चौथ के लिए स्लीव्स पर हल्की कढ़ाई या लेस डिटेलिंग चुनें।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

स्लीवलेस ब्लाउज

स्लीवलेस ब्लाउज हल्की शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ मॉडर्न लुक देता है। आलिया के ब्लाउज स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर इसे अपनी पसंद की नेकलाइन में बनवा सकती हैं।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

डीप वी नेक ब्लाउज

डीप वी नेक ब्लाउज हमेशा से ट्रेंडिंग रहा है। यह बेहद क्लासी और हर तरह की साड़ी के साथ अच्छा लुक देता है। आप करवाचौथ चाहे जिस तरह की भी साड़ी पहन रही हो, यह ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। Alia Bhatt Blouse Design

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

ग्रीन कॉर्सेट ब्लाउज

ग्रीन कॉर्सेट ब्लाउज साड़ी को स्ट्रक्चर्ड और मॉडर्न लुक देता है। करवा चौथ के लिए इसे गोल्ड बॉर्डर वाली बनारसी साड़ी के साथ पहनें और आरामदायक फिटिंग चुनें।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

गोल्डन फेस्टिव ब्लाउज

गोल्डन ब्लाउज सादी साड़ी को भी फेस्टिव लुक दे सकता है। आलिया के गोल्डन टिशू साड़ी वाले स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर करवा चौथ के लिए एम्बेलिश्ड ब्लाउज चुनें।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

यूनिक ब्लाउज डिजाइन

आलिया भट्ट ने ब्लू रफल साड़ी के साथ कस्टम-मेड हाई-नेक, स्लीवलेस ब्लाउज पहना, जिसमें फ्रंट कट-आउट और बारीक डोरी व डबका एम्ब्रॉयडरी है। करवा चौथ पर साड़ी को मॉडर्न लुक देने के लिए यह डिजाइन एक इंस्पिरेशन है।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

फुल स्लीव ब्लाउज

आलिया भट्ट ने अज्रक प्रिंट वाली साड़ी के साथ डीप नेक, फुल-स्लीव ब्लाउज पहना, जो ट्रेडिशनल प्रिंट को मॉडर्न टच देता है। करवा चौथ पर कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो यह लुक अच्छा है।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

स्लीवलेस ब्लाउज

आलिया ने पारंपरिक पैठणी साड़ी के साथ पेस्टल पिंक स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर क्लासिक लुक को मॉडर्न टच दिया। करवा चौथ पर कांजीवरम या सिल्क साड़ी के साथ भी ऐसा कॉम्बिनेशन खूबसूरत लगेगा।

करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन | Source: Pinterest

Karwa Chauth Mehndi Designs: इस बार सिर्फ भरे हाथ नहीं, ट्राई करें ये 10 मॉडर्न डिजाइन

Swipe Up