सुनीता पांडे
साल 2024 में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने वाले हैं।
इस साल होंडा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक दमदार स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है।
इस स्कूटर को साल 2024 की पहली छमाही लॉन्च किए जाने को लेकर खबरें हैं।
इसमें बड़ी इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जो सिंगल चार्जिंग में अच्छी रेंज देने की क्षमता रखेगी।
उम्मीद है कि सुजुकी इस साल टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी शानदार एंट्री करेगी।
सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4kw बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
इस साल Yamaha भारत में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी और ये दोनों BLDC मोटर और लिथियम आयन बैटरी के साथ आएंगे।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Ather Energy ने 6 जनवरी को लॉन्च किया है।
1.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर कंपनी ने इसमें कई अहम बदलाव किए हैं।