Twitter Twin Trend: जानें X पर कौन है आपका हमशक्ल? Grok AI से ऐसे खोजें अपना मैच

सिमरन सिंह

Twitter Twin Trend क्या है?

सोशल मीडिया पर इन दिनों Twitter Twin या X Twin ट्रेंड चर्चा में है। इसमें AI चैटबॉट Grok यूजर की पोस्ट, विचारों और बातचीत के अंदाज को देखकर बताता है कि X पर उसका सबसे मिलता-जुलता व्यक्ति कौन हो सकता है।

Twitter Twin | Source. Pinterest

क्या है इस ट्रेंड की खासियत?

इस ट्रेंड में यूजर जानना चाहते हैं कि X पर किसकी सोच, ह्यूमर और पोस्ट करने का तरीका उनसे मिलता है। Grok कभी किसी मशहूर शख्सियत का नाम बता सकता है, तो कभी किसी दूसरे एक्टिव यूजर से उनकी समानता खोज सकता है।

Grok | Source. Pinterest

कैसे काम करता है Twitter Twin?

इस ट्रेंड में यूजर Grok से अपनी हाल की पोस्ट, रिप्लाई और रुचियों के आधार पर तुलना करने को कहते हैं। AI उपलब्ध जानकारी के आधार पर एक संभावित मैच सुझाता है। हालांकि, इसका जवाब एक AI अनुमान होता है, कोई वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहचान नहीं।

Twitter Twin | Source. Pinterest

पहला तरीका: X पर @Grok को करें टैग

अपना Twitter Twin जानने के लिए सबसे पहले X ऐप या वेबसाइट खोलें। इसके बाद नया पोस्ट लिखें और उसमें @grok को टैग करके अपना सवाल पूछें। इस तरह आप सार्वजनिक पोस्ट के जरिए Grok से जवाब मांग सकते हैं।

Twitter Twin | Source. Pinterest

पोस्ट में इस्तेमाल करें ये Prompt

अगर आप सार्वजनिक पोस्ट के जरिए अपना मैच खोजना चाहते हैं, तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकते हैं: Hey @grok who is my twitter twin? Find someone on X who matches my vibe, humor, and posting style. अगर आप चाहते हैं कि Grok आपके म्यूचुअल फॉलोअर्स में से किसी को चुने, तो प्रॉम्प्ट में 'among my mutuals' भी जोड़ सकते हैं।

Twitter | Source. Pinterest

दूसरा तरीका: Grok Chat में पूछें सवाल

अगर आप अपना सवाल सार्वजनिक नहीं करना चाहते, तो X के Grok सेक्शन में जाकर सीधे चैट कर सकते हैं। यहां अपने अकाउंट की जानकारी और Twitter Twin खोजने की इच्छा बताते हुए प्रॉम्प्ट डालें।

Grok | Source. Pinterest

Private Chat के लिए यह Prompt करें इस्तेमाल

Grok चैट में यह प्रॉम्प्ट डालकर देख सकते हैं: Analyze my recent posts, replies, and interests on X (@your_username). Based on my vibe and opinions, tell me who my 'Twitter Twin' is either a famous personality or another active X user with the exact same energy. यहां @your_username की जगह अपना X यूजरनेम लिखें।

X | Source. Pinterest

Grok Website से भी कर सकते हैं इस्तेमाल

आप चाहें तो Grok की वेबसाइट grok.com पर जाकर भी AI चैट का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहां उपलब्ध लॉगिन और अकाउंट कनेक्शन विकल्पों के जरिए अपनी जरूरत के मुताबिक सवाल पूछें। X अकाउंट की पोस्ट का विश्लेषण तभी संभव होगा, जब Grok को संबंधित जानकारी का एक्सेस उपलब्ध हो।

X | Source. Pinterest

क्या हर किसी का मिल जाएगा Twitter Twin?

जरूरी नहीं कि Grok हर यूजर के लिए कोई सटीक मैच खोज पाए। कई बार वह किसी दूसरे यूजर या सेलिब्रिटी का नाम सुझा सकता है, जबकि कुछ मामलों में कह सकता है कि आपका मैच मिलना मुश्किल है। इसका जवाब उपलब्ध पोस्ट और AI के विश्लेषण पर निर्भर करता है।

Grok | Source. Pinterest

ट्रेंड आजमाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Twitter Twin ट्रेंड मजेदार हो सकता है, लेकिन AI के जवाब को अंतिम सच न मानें। अपनी निजी जानकारी या संवेदनशील पोस्ट शेयर करने से बचें। साथ ही, सार्वजनिक पोस्ट में @grok को टैग करने पर आपका सवाल और जवाब दूसरों को भी दिखाई दे सकता है। इसलिए प्राइवेट चैट का विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है।

Grok | Source. Pinterest

कोहरे में कार चलाते समय कौन सी लाइट जलाएं? जानें कार चलाने कि जरूरी टिप्स

Car In Fog
Swipe Up