कोहरे में कार चलाते समय कौन सी लाइट जलाएं? जानें कार चलाने कि जरूरी टिप्स

सिमरन सिंह

कोहरे में कौन सी लाइट जलाएं?

सर्दियों में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लाइट का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है।

Car In Fog | Source. Pinterest

Driving Safety

सर्दियों में घना कोहरा सड़क पर विजिबिलिटी कम कर देता है। ऐसे में सामने चल रही गाड़ी या सड़क पर मौजूद बाधा देर से दिखाई देती है। इससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है।

Car In Fog | Source. Pinterest

Low Beam

घने कोहरे में कार की हेडलाइट को Low Beam पर रखें। इसकी रोशनी सड़क की तरफ पड़ती है, जिससे सामने का रास्ता और दूसरे वाहनों को पहचानने में मदद मिलती है।

Low Beam | Source. Pinterest

High Beam

कोहरे में High Beam की तेज रोशनी पानी की छोटी बूंदों से टकराकर वापस ड्राइवर की आंखों की तरफ आ सकती है। इससे सामने देखना और मुश्किल हो जाता है। इसलिए High Beam से बचें।

High Beam | Source. Pinterest

Front Fog Lamps

अगर आपकी कार में फ्रंट फॉग लैंप हैं तो घने कोहरे में इन्हें भी चालू कर सकते हैं। ये नीचे की तरफ रोशनी डालते हैं और सड़क के नजदीकी हिस्से को देखने में मदद करते हैं।

Front Fog Lamps | Source. Pinterest

Rear Fog Lamp

बहुत कम विजिबिलिटी होने पर रियर फॉग लैंप का इस्तेमाल करें। इससे पीछे चल रहे ड्राइवर आपकी कार को आसानी से पहचान सकते हैं। कोहरा कम होते ही इसे बंद कर दें।

Rear Fog Lamp | Source. Pinterest

कोहरे में स्पीड रखें कम

घने कोहरे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से बचें। अपनी स्पीड इतनी रखें कि सामने अचानक कोई वाहन या रुकावट आने पर आप सुरक्षित तरीके से ब्रेक लगा सकें।

Car Speed | Source. Pinterest

आगे चल रही कार से बनाकर रखें दूरी

कोहरे में अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति बन सकती है। इसलिए आगे चल रही गाड़ी से सामान्य से ज्यादा दूरी रखें। इससे टक्कर का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।

Car a Head | Source. Pinterest

ओवरटेकिंग और लेन बदलने से बचें

कम विजिबिलिटी में सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इसलिए ओवरटेक न करें और बार-बार लेन बदलने से बचें। शीशों पर भाप जमने पर डिफॉगर और जरूरत के मुताबिक वाइपर इस्तेमाल करें।

Car | Source. Pinterest

इन छोटी बातों का रखें ध्यान

- Low Beam का इस्तेमाल करें।

- जरूरत पर फॉग लैंप जलाएं।

- स्पीड कम और दूरी ज्यादा रखें।

- अचानक ब्रेक और ओवरटेकिंग से बचें।

याद रखें: मंजिल से ज्यादा जरूरी आपकी सुरक्षा है।

Car In Fog | Source. Pinterest

दिसंबर में लॉन्च होंगी 4 नई कारें, 2 Electric SUV से लेकर Hybrid SUV तक, देखें पूरी लिस्ट

Car
Swipe Up