प्रीति शर्मा
सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से सर्दी-जुकाम होना बहुत आम समस्या है।
जुकाम और गला खराब होने पर डॉक्टर के पास जाने से ज्यादा असरदार काढ़ा होता है।
सर्दी जुकाम और खांसी की छुट्टी करने के लिए दादी नानी का काढ़ा बना सकते हैं।
तुलसी पत्ता, अदरक के टुकड़े, काली मिर्च, शहद और लौंग की जरूरत होगी।
काढ़ा बनाने के लिए तुलसी, अदरक, काली मिर्च और लौंग को पानी में उबालें।
काढ़ा आधा होने पर गैस को बंद कर दें और इस पानी को छान लें।
गुनगुना होने पर इस काढ़े को शहद में मिलाकर पिएं। इससे गला साफ रहेगा।
इस तरह घर पर आसानी से काढ़ा बनाकर सर्दी जुकाम से राहत पा सकते हैं।