सिमरन सिंह
नए डुअल-टोन कलर और रेट्रो लुक के साथ लॉन्च हुआ Classique Edition। कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
Hero Destini 110 Classique Edition को 76,400 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
पहला शेड Matt Goldfish Silver + Light Industrial Grey है। इसके साथ ब्राउन इनर पैनल दिए गए हैं।
दूसरा विकल्प Matt Aries Brown है, जिसमें ब्लैक इनर पैनल मिलते हैं। दोनों शेड स्कूटर को अलग पहचान देते हैं।
इसमें नई स्ट्राइप डिटेलिंग, 3D Classique Edition बैज, कलरफुल मिरर और ब्रांडेड रिम टेप दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक, इसमें 785mm लंबी सीट दी गई है। इसकी मदद से रोजाना सफर में राइडर और पीछे बैठने वाले को आराम मिल सकता है।
स्कूटर में 19 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, फ्रंट स्टोरेज कंपार्टमेंट, मोबाइल चार्जिंग सुविधा और बूट लैंप मिलता है।
इसमें डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललैंप, पोजिशन लैंप और i3S टेक्नोलॉजी मिलती है।
इसमें 110cc एयर-कूल्ड इंजन है, जो 8.1 bhp पावर और 8.9 Nm टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि माइलेज 56.2 kmpl है।
Hero Destini 110 Classique Edition देशभर में कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसका मुकाबला Honda Activa 110 और TVS Zest 110 से है।