Unique Mangalsutra Designs: पुराने डिजाइन छोड़ें, ट्राय करें मंगलसूत्र के ये स्टाइलिश पैटर्न

अंकिता पटेल

लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइन

मंगलसूत्र सिर्फ एक पारंपरिक आभूषण नहीं, बल्कि महिलाओं के लुक का खास हिस्सा भी है। अगर आप भी अपने लिए कुछ नया और खूबसूरत डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये 10 स्टाइलिश मंगलसूत्र डिजाइन देखें।

लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाइन | Source: Pinterest

डायमंड सॉलिटेयर मंगलसूत्र

अगर आपको हल्की और कम डिजाइन वाली ज्वेलरी पसंद है, तो डायमंड सॉलिटेयर मंगलसूत्र एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

डायमंड मंगलसूत्र | Source: Pinterest

फ्लोरल पेंडेंट मंगलसूत्र

फ्लोरल डिजाइन हमेशा से ज्वेलरी में पसंद किए जाते रहे हैं। इस मंगलसूत्र में फूल के आकार का गोल्ड या डायमंड पेंडेंट होता है, जो इसे नाजुक और आकर्षक लुक देता है।

फ्लोरल पेंडेंट मंगलसूत्र | Source: Pinterest

इनफिनिटी डिजाइन मंगलसूत्र

इनफिनिटी यानी अनंत के निशान से प्रेरित यह डिजाइन मॉडर्न ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं को पसंद आ सकता है। इसमें पेंडेंट को दो आपस में जुड़ी हुई घुमावदार आकृतियों के रूप में बनाया जाता है।

इनफिनिटी मंगलसूत्र | Source: Pinterest

हार्ट शेप मंगलसूत्र

अगर आप कुछ अलग और रोमांटिक डिजाइन चाहती हैं, तो हार्ट शेप मंगलसूत्र चुन सकती हैं। इसमें दिल के आकार का छोटा पेंडेंट काले मोतियों वाली चेन के साथ जोड़ा जाता है।

हार्ट शेप मंगलसूत्र | Source: Pinterest

ज्योमेट्रिक डिजाइन मंगलसूत्र

गोल, चौकोर, त्रिकोण या आयताकार आकृतियों से बने पेंडेंट ज्योमेट्रिक डिजाइन कहलाते हैं। इनकी साफ-सुथरी बनावट मंगलसूत्र को एक अलग और मॉडर्न लुक देती है।

ज्योमेट्रिक मंगलसूत्र | Source: Pinterest

महाराष्ट्रीयन वटी मंगलसूत्र

महाराष्ट्रीयन मंगलसूत्र में वटी यानी छोटी कटोरी जैसी दो गोल आकृतियों का खास महत्व है। पारंपरिक डिजाइन में ये दोनों वटी एक साथ जुड़ी होती हैं। आजकल इनके हल्के और नए रूप भी देखने को मिलते हैं।

महाराष्ट्रीयन वटी मंगलसूत्र | Source: Pinterest

मल्टी लेयर मंगलसूत्र

अगर आपको थोड़ी हैवी ज्वेलरी पसंद है, तो मल्टी लेयर मंगलसूत्र एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें काले मोतियों और गोल्ड की दो या तीन लड़ियां एक साथ दी जाती हैं।

मल्टी लेयर मंगलसूत्र | Source: Pinterest

शॉर्ट चोकर मंगलसूत्र

लंबे मंगलसूत्र की जगह अगर आप कुछ छोटा और मॉडर्न पहनना चाहती हैं, तो शॉर्ट चोकर स्टाइल ट्राय कर सकती हैं। यह गले के पास फिट बैठता है और छोटे पेंडेंट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

शॉर्ट चोकर मंगलसूत्र | Source: Pinterest

मोर डिजाइन मंगलसूत्र

मोर की आकृति भारतीय ज्वेलरी में लंबे समय से इस्तेमाल होती रही है। मोर पंख या मोर के आकार वाला पेंडेंट मंगलसूत्र को पारंपरिक और आकर्षक लुक देता है।

मोर डिजाइन मंगलसूत्र | Source: Pinterest

Latest Bridal Mehendi: होने वाली दुल्हनें जरूर देखें मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन

Swipe Up