अंकिता पटेल
शादी में दुल्हन का लुक मेहंदी के बिना अधूरा-सा लगता है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप हाथों को खूबसूरत अंदाज में सजाना चाहती हैं, तो ये 10 ब्राइडल मेहंदी डिजाइन।
अगर आप अपनी शादी में ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो राजस्थानी मेहंदी डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। इसमें मोर, फूल-पत्तियां, बारीक बेलें और पारंपरिक आकृतियां बनाई जाती हैं।
अरेबिक मेहंदी उन दुल्हनों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें भरे हुए डिजाइन की बजाय खुली जगह और बड़े पैटर्न पसंद हैं। इसमें मोटी बेलें, बड़े फूल और पत्तियों की आकृतियां बनाई जाती हैं।
मंडला मेहंदी डिजाइन में हथेली के बीच गोलाकार आकृति बनाई जाती है, जिसके चारों तरफ बारीक पैटर्न तैयार किया जाता है। इसके साथ उंगलियों पर भी सुंदर डिटेलिंग की जाती है।
ब्राइडल मेहंदी में दूल्हा-दुल्हन की आकृति बनवाने का चलन भी काफी पसंद किया जाता है। इसमें एक हथेली पर दुल्हन और दूसरी पर दूल्हे की तस्वीर जैसी आकृति बनाई जाती है।
अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथों पर मेहंदी के साथ ज्वेलरी जैसा अंदाज भी नजर आए, तो ज्वेलरी स्टाइल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली से कलाई तक चेन, अंगूठी, कंगन और हथफूल जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं।
मुगलई स्टाइल से प्रेरित मेहंदी में बारीक जालियां, फूलों की आकृतियां और नक्काशी जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। इसमें हाथों के बड़े हिस्से को बारीक डिजाइन से भरा जाता है।
फ्लोरल मेहंदी में गुलाब, कमल, छोटी कलियों और पत्तियों की आकृतियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हथेली से लेकर बाजू तक बेलों के रूप में बनवाया जा सकता है।
अगर आपको घनी और पारंपरिक ब्राइडल मेहंदी पसंद है, तो फुल हैंड डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली, उंगलियों, कलाई और बाजुओं तक अलग-अलग आकृतियों को जोड़कर पूरा पैटर्न बनाया जाता है।
अपनी मेहंदी को खास बनाने के लिए उसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम के शुरुआती अक्षर, शादी की तारीख या कोई खास प्रतीक शामिल करवा सकती हैं। कुछ दुल्हनें अपनी लव स्टोरी से जुड़ी छोटी आकृतियां भी बनवाती हैं।