सिमरन सिंह
Apple का Move to iOS टूल कुछ ही मिनटों में आपका पूरा डेटा नए iPhone में ट्रांसफर कर सकता है।
अब Android से iPhone में डेटा भेजने के लिए न कंप्यूटर की जरूरत है और न ही किसी केबल की। बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें और काम हो जाएगा।
अपने नए iPhone को ऑन करें और उसे Android फोन के पास रखें। सेटअप के दौरान आने वाली Quick Start स्क्रीन पर जाएं।
Quick Start स्क्रीन में "Set Up Without Another Device" पर टैप करें। इसके बाद "Move Data from Android" का विकल्प चुनें।
अपने Android फोन में Move to iOS ऐप खोलें। अगर ऐप नहीं है, तो iPhone पर दिख रहे QR Code को स्कैन करके डाउनलोड करें।
Move to iOS ऐप में Continue पर टैप करें। iPhone पर दिखाई देने वाला कोड Android फोन में डालें। कुछ ही सेकंड में दोनों डिवाइस कनेक्ट हो जाएंगे।
आप कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, कॉल हिस्ट्री, फोटो, वीडियो और ऑडियो फाइल्स ट्रांसफर कर सकते हैं। पसंदीदा डेटा चुनकर Continue पर क्लिक करें।
Android फोन पर प्रोसेस पूरा दिखने के बाद भी फोन को अलग न करें। जब तक iPhone की लोडिंग बार पूरी तरह खत्म न हो जाए, दोनों डिवाइस साथ रखें।
डेटा की मात्रा के अनुसार ट्रांसफर में कुछ मिनट लग सकते हैं। प्रोसेस पूरा होते ही आपका पुराना डेटा नए iPhone में दिखाई देने लगेगा।
Move to iOS की मदद से Android से iPhone में स्विच करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। फोटो, कॉन्टैक्ट्स और जरूरी मैसेज अब पीछे नहीं छूटेंगे!