Traditional Nath Designs: महाराष्ट्र से कुमांऊ तक, ये 10 पारंपरिक नथ डिजाइन हैं बेहद खास

रीता राय सागर

महाराष्ट्रीयन नथ

मोती और रंगीन नगों वाली घुमावदार नथ, खासकर नौवारी साड़ी और पैठणी के साथ खूब भाती है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

राजस्थानी नथ

बड़ी गोल नथ, मोती की लड़ियों या सुनहरी डिटेलिंग के साथ, राजस्थानी ब्राइडल लुक को पारंपरिक टच देती है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

हिमाचली नथ

आकार में बड़ी और पारंपरिक धातु की कारीगरी वाली नथ, पहाड़ी आभूषणों की पहचान है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

गढ़वाली-कुमाऊंनी नथ

बड़ी गोल बनावट और पारंपरिक सोने की कारीगरी, उत्तराखंड के कई विवाह समारोहों में लोकप्रिय है और गढ़वाली ब्राइड की पहचान है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

पंजाबी नथ

नथ के साथ बालों में जुड़ने वाली चेन वाला ब्राइडल डिजाइन, भारी सूट और लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

दक्षिण भारतीय मुक्कुथी

छोटी गोल्ड नोज पिन या स्टड, जिसे पारंपरिक साड़ी और टेंपल ज्वेलरी के साथ पहना जाता है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

बंगाली नथ

पारंपरिक सोने की गोल नथ, लाल पाढ़ वाली सफेद साड़ी और बंगाली गोल्ड ब्राइडल ज्वेलरी के साथ यह नथ दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा देता है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

कश्मीरी नथ

क्षेत्रीय आभूषण से प्रेरित डिजाइन, जिसमें सोने की बारीक सजावट दिखाई देती है। कश्मीरी दुल्हन के चेहरे पर निखार ला देता है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

गुजराती नथनी

सोने की गोल नथनी या नगों वाला डिजाइन, चनिया-चोली और गुजराती पारंपरिक पहनावे के साथ खूब जंचेगी।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

कुंदन-पर्ल नथ

कुंदन, मोती और बारीक कारीगरी वाला शाही अंदाज, जिसे अनारकली, साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

ट्रेडिशनल नथ डिजाइन | Source: Pinterest

Diwali Makeup Ideas: इस बार गोल्डन आईशैडो से आगे बढ़कर ट्राई करें ये ट्रेंडी आई मेकअप लुक

Swipe Up