रीता राय सागर
घर के लिविंग एरिया या बालकनी में नक्काशीदार लकड़ी का झूला लगाएं। यह न सिर्फ बैठने की जगह, बल्कि घर को पारंपरिक और खूबसूरत लुक भी देगा।
नक्काशीदार कॉफी टेबल, दीवान या लकड़ी का क्लासिक बेड चुनें। ऐसे फर्नीचर घर में वॉर्मथ और पुरानी हवेलियों जैसा डेकोर जोड़ते हैं।
इकत, बांधनी और कलमकारी प्रिंट वाले कुशन कवर इस्तेमाल करें। इनके रंग और पारंपरिक डिजाइन साधारण सोफे को भी नया और आकर्षक लुक देते हैं।
हैंडब्लॉक प्रिंट वाले पर्दे, टेबल रनर और बेड कवर चुनें। इनसे घर में बिना ज्यादा बदलाव किए ट्रेडिशनल टच जोड़ता है।
टेराकोटा, मस्टर्ड, गहरा हरा, इंडिगो और आइवरी जैसे रंग घर को गर्मजोशी भरा लुक देते हैं। इन्हें दीवारों, कुशन और पर्दों में शामिल करें।
पूरे घर में रंग बदलने के बजाय किसी एक दीवार पर टेराकोटा या मिट्टी जैसा शेड इस्तेमाल करें। इसके साथ लकड़ी का फर्नीचर और हल्के रंग के पर्दे खूबसूरत लगेंगे।
मिट्टी के बर्तन, बांस की टोकरियां, हाथ से पेंट की गई ट्रे और ट्राइबल वॉल आर्ट घर में देसी खूबसूरती जोड़ते हैं। इन्हें खाली कोनों और शेल्फ पर सजाएं।
लकड़ी के नक्काशीदार पैनल, मधुबनी पेंटिंग या ट्राइबल आर्ट से दीवारों को सजाएं। इससे घर की सादगी बनी रहेगी और उसे अलग पहचान भी मिलेगी।
पीतल के दीपक, तांबे की उरली और विंटेज ट्रे घर को क्लासी लुक देती हैं। इन्हें सेंटर टेबल, एंट्रेंस या शेल्फ पर सजाकर पारंपरिक अंदाज दिया जा सकता हैं।
घर के मुख्य दरवाजे के पास पीतल की उरली में फूल और पानी रखें या पारंपरिक दीये सजाएं। छोटी-सी सजावट भी घर के स्वागत वाले हिस्से को खास बनाती है।