रीता राय सागर
ऑफिस, शॉपिंग और ट्रैवल के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें लैपटॉप, वॉलेट और रोजमर्रा का जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।
यह रोजाना इस्तेमाल के लिए क्लासिक स्टाइल है। वेस्टर्न आउटफिट से लेकर फॉर्मल लुक तक, हर जगह अच्छा लगता है।
अगर आपको हाथों को फ्री रखकर घूमना है, तो यह बैग चुनें। शॉपिंग, ट्रैवल और आउटिंग के लिए काफी सुविधाजनक है।
इसका स्ट्रक्चर्ड डिजाइन और अलग-अलग कंपार्टमेंट इसे ऑफिस के लिए उपयोगी बनाते हैं। फॉर्मल कपड़ों के साथ इसका लुक काफी क्लासी लगता है।
सॉफ्ट और कर्व्ड शेप वाला यह बैग कैजुअल आउटफिट के साथ खूब जंचता है। जींस, टॉप और कुर्ती के साथ इसे कैरी कर सकती हैं।
इसका गोल आकार और ड्रॉस्ट्रिंग डिजाइन इसे बाकी बैग से अलग बनाता है। कैजुअल आउटिंग और डे टाइम के लिए अच्छा विकल्प है।
पार्टी, शादी और फेस्टिवल के लिए क्लच हमेशा पसंद किया जाता है। छोटा होने के कारण इसमें फोन, कार्ड और जरूरी सामान रखा जा सकता है।
छोटे स्ट्रैप और लंबे डिजाइन वाला यह बैग शोल्डर पर आसानी से फिट हो जाता है। ब्रंच, डेट और शाम की आउटिंग के लिए स्टाइलिश है।
इसमें ऊपर की तरफ छोटा हैंडल होता है, जिससे इसे हाथ में या बाजू पर कैरी कर सकती हैं। फॉर्मल मीटिंग और एलीगेंट लुक के लिए बढ़िया है।
घोड़े की काठी से प्रेरित कर्व्ड डिजाइन वाला यह बैग विंटेज और मॉडर्न स्टाइल का अच्छा मेल है। जींस, ड्रेस और कुर्ती के साथ इसे कैरी कर सकती हैं।