रीता राय सागर
इन 5 लक्षणों को देखकर सावधान रहें, जानें कितने दिन में बदलना चाहिए ब्रश।
डेंटल एक्सपर्ट्स की सलाह है कि हर 3-4 महीने में टूथब्रश बदल देना चाहिए। ब्रिसल्स जल्दी खराब हों तो इससे पहले भी नया ब्रश ले लें।
अगर टूथब्रश के रेशे बाहर की तरफ मुड़ गए हैं या बिखरने लगे हैं, तो इसे बदलने का समय आ गया है। ऐसे ब्रश से सफाई भी ठीक से नहीं होती।
अगर ब्रश के रेशे दबकर चपटे हो गए हैं या अपनी पुरानी शेप में नहीं लौटते, तो नया टूथब्रश इस्तेमाल करें।
अगर टूथब्रश के रेशों पर दाग, गंदगी या अलग रंग दिखाई दे और अच्छी तरह धोने पर भी साफ न हो, तो उसे बदल दें।
ब्रश के रेशे टूट रहे हैं या कुछ जगह से गायब हो गए हैं, तो इसे इस्तेमाल करना बंद कर दें। नया ब्रश लें।
अगर ब्रश करने के बाद भी दांतों पर प्लाक या गंदगी महसूस होती है और ब्रश का हेड खराब हो चुका है, तो उसे तुरंत बदल दें।
सर्दी-जुकाम या फ्लू के बाद टूथब्रश बदलना हमेशा जरूरी नहीं होता। लेकिन ब्रश को साफ रखें, सूखने दें और दूसरों से शेयर न करें।
हर इस्तेमाल के बाद ब्रश को नल के साफ पानी से धोएं। इसे सीधा रखकर हवा में सूखने दें। गीले ब्रश को बंद डिब्बे में न रखें।
सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला ब्रश चुनें। ब्रश का हेड मुंह के आकार के अनुसार हो और हैंडल पकड़ने में आरामदायक हो।