पुराना हेलमेट को बदलने का समय कब आता है? कैसे चलेगा बदलने के सही समय का पता

सिमरन सिंह

हेलमेट क्यों है जरूरी?

बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट सिर की सुरक्षा का सबसे अहम हिस्सा है। लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इसकी सुरक्षा क्षमता कम हो सकती है।

helmet | Source. Pinterest

पुराना हेलमेट क्यों खतरनाक?

समय के साथ हेलमेट की पैडिंग, लाइनिंग और फिटिंग खराब हो सकती है। इससे हेलमेट सिर पर पहले की तरह मजबूती से फिट नहीं बैठता।

helmet | Source. Pinterest

बाहर से ठीक, अंदर से कमजोर

हेलमेट पर मामूली खरोंच या टूट-फूट हमेशा नजर नहीं आती। कई बार गिरने या टक्कर के बाद बाहरी हिस्सा ठीक दिखता है, लेकिन अंदर की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

helmet | Source. Pinterest

5 साल पुराना है तो बदलने पर सोचें

अगर आपका हेलमेट 5 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है, तो उसे बदलने पर विचार करें। लंबे इस्तेमाल से इसके कई हिस्सों की क्षमता कम हो सकती है।

helmet | Source. Pinterest

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

अगर हेलमेट की पैडिंग ढीली हो गई है, स्ट्रैप सही से काम नहीं कर रहा या हेलमेट सिर पर पहले जैसा फिट नहीं बैठता, तो नया हेलमेट लेना बेहतर है।

helmet | Source. Pinterest

हादसे के बाद जरूर बदलें

अगर हेलमेट किसी हादसे या तेज गिरने के दौरान जोर से टकराया है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे मामले में नया हेलमेट लेना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।

helmet | Source. Pinterest

नया हेलमेट देगा ज्यादा आराम

नए हेलमेट में बेहतर फिटिंग, वेंटिलेशन और इनर पैडिंग मिल सकती है। हल्का डिजाइन और बेहतर आराम रोजाना सफर को भी आसान बनाता है।

helmet | Source. Pinterest

पैसे बचाने के चक्कर में न करें गलती

पुराने हेलमेट को सिर्फ इसलिए इस्तेमाल करते रहना कि नया खरीदने में पैसे खर्च होंगे, सही फैसला नहीं है। सड़क पर सुरक्षा के मामले में समझौता भारी पड़ सकता है।

helmet | Source. Pinterest

सुरक्षा से समझौता नहीं

अगर हेलमेट पुराना है, फिटिंग खराब है या उसे किसी हादसे में जोरदार झटका लगा है, तो नया और सही फिट वाला हेलमेट खरीदने पर विचार करें।

helmet | Source. Pinterest

घर बैठे पाएं फ्री GST Number, इस तरह से करें ऑनलाइन अप्लाए और काम करेंं आसान

gst
Swipe Up