सिमरन सिंह
गूगल में नौकरी करने का सपना सभी का होता है। लेकिन ये आसान नहीं है।
गूगल का हेडक्वॉर्टर अमेरिका के कैलिफोर्निया में है, लेकिन भारत में कई शहरों में इसके कई ब्रांचेस हैं।
गूगल में नौकरी करने वालों को मोटी सैलरी मिलती है साथ ही कई सुविधाएं भी।
कंपनी के वर्क प्रोफाइल के हिसाब से लोगों को नौकरी दी जाती है और इसमें योग्यता अलग होती हैं।
गूगल में टेक्निकल जॉब्स बीटेक, एमटेक और एमसीए जैसी टेक्निकल डिग्री से मिलती है।
गूगल में नॉन टेक्निकल जॉब एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्स की डिग्री पर मिलती है।
गूगल में नौकरी के लिए अंग्रेजी भाषा जरूरी है।