रीता राय सागर
बीच की मांग के बजाय साइड पार्टिंग करें और बालों को गोल ब्रश से हल्का ऊपर उठाते हुए ब्लो ड्राई करें। इससे बालों की जड़ों में वॉल्यूम नजर आता है।
बालों में हल्की वेव्स बनाने से वे सीधे बालों के मुकाबले ज्यादा घने दिखाई देते हैं। कर्ल्स को उंगलियों से हल्का खोलें, ताकि नैचुरल लुक मिले।
सिर के ऊपर के बालों को हल्का बैककॉम्ब करके आधे बालों को क्लिप या पिन से बांध लें। इससे क्राउन एरिया में वॉल्यूम दिखता है।
बालों को बहुत कसकर बांधने के बजाय हल्का टेक्सचर देकर ढीला लो बन बनाएं। आगे की तरफ कुछ लटें निकालने से हेयरस्टाइल ज्यादा भरा हुआ दिखता है।
बालों को ऊपर की ओर बांधकर पोनीटेल बनाएं। क्राउन पर हल्का वॉल्यूम दें और पोनीटेल के एक हिस्से को रबर बैंड के चारों ओर लपेटें।
कंधों तक की लंबाई वाला बॉब और हल्की फेस फ्रेमिंग लेयर्स बालों को शेप देती हैं। बहुत ज्यादा लेयर्स करवाने से बचें, क्योंकि इससे सिरे और पतले दिखते हैं।
पोनीटेल में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हेयर टाई लगाएं और हर सेक्शन को हल्का बाहर की ओर फुलाएं। इससे बालों में ज्यादा वॉल्यूम का इफेक्ट मिलता है। हेयर स्प्रे से सेट करें।
बालों की फ्रेंच चोटी बनाकर उसके किनारों को हल्का ढीला करें। इससे चोटी ज्यादा चौड़ी और घनी नजर आती है।
बालों के निचले हिस्से को ब्लो ड्रायर या बड़े राउंड ब्रश से बाहर की तरफ घुमाएं। इससे बालों को शेप और बाउंसी लुक मिलता है।Source: Pinterest
हल्का वॉल्यूमाइजिंग मूस इस्तेमाल करें और बहुत ज्यादा हैवी सीरम लगाने से बचें। इससे बाल चिपके हुए नहीं दिखेंगे और उनका बाउंसी लुक बना रहेगा।